Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 23 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल आना शुरू हो गया है। आज भी देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 23,285 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 117 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जो चिंता का विषय है। भारत में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 13 लाख 8 हजार 846 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 9 लाख 53 हजार 303 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले फिलहाल 1 लाख 97 हजार 237 हो गए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले दो लाख के करीब पहुंच गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8011 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर बढ़कर 1.74% हो गई है। देश की कोरोना रिकवरी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 15,157 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 1.74% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.40% है।

देश में अब तक 22.49 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 11 मार्च, 2021 तक 22,49,98,638 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,40,345 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 2 करोड़ 61 लाख 64 हजार 920 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 4,80,740 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!