Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना संक्रमण दो दिन बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण मामले, बीते 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा नए मामले आए

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में दो दिन बाद मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 19 हजार से ज्यादा रिकवरी दर्ज की गई हैं। वहीं, इससे एक दिन पहले 15 हजार से ऊपर मामले आए थे और 22 हजार से ज्यादा रिकवरी थीं। इसके अलावा 24 घंटे में 246 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 18,987 नए मामले सामने आए हैं और 19,808 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, इस दौरान 246 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई।

पिछले दो दिनों में नए मामलों में काफी कमी दर्ज की गई थी। मंगलवार और बुधवार को क्रमश: 14,313 और 15,823 मामले सामने आए थे। इन दो दिन में ठीक होने वालों की संख्या भी ज्यादा थी। मंगलवार को 26,579 और बुधवार को 22,844 रिकवरी थीं।

ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,40,20,730 तक पहुंच गई है। इसमें से 3,33,62,709 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 4,51,435 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा 2,06,586 कोरोना मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!