Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सुशांत के लिए प्रार्थना करने के लिए दुनियाभर से 10 लाख से अधिक लोग जुड़े, बहन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2020, सोमवार। सुशांत सिंह राजपूत की मौत सीबीआई से करवाने के लिए उनके फैंस और परिजनों ने सोशल मीडिया में आंदोलन तेज़ कर दिया है। शनिवार को सुबह 10 बजे सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया गया था। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दावा किया कि इसमें 1 मिलियन यानि 10 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन सुशांत के लिए प्रार्थना में शामिल हुए।

श्वेता ने इस स्क्रीन शॉट शेयर करके जानकारी दी- सुशांत के लिए प्रार्थना करने के लिए दुनियाभर से 10 लाख से अधिक लोग जुड़े। यह एक आध्यात्मिक आंदोलन बन चुका है और दुनियाभर में इसे गति मिल रही है। हमारी प्रार्थनाएं अनुत्तरित नहीं जाएंगी। इसके साथ श्वेता Global Prayers For SSR, CBI For SSR, God Is With Us और Justice For Sushant जैसे हैशटैग लिखे हैं।

श्वेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो पूजा करती दिख रही हैं। इस वीडियो के बारे में श्वेता ने बताया कि उन्होंने काल भैरव से प्रार्थना की है और हमें सत्य की ओर ले जाने के लिए कहा।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को करनी है या नहीं, इसका फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट को लेना है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और 5 अन्य के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी, जिसके बाद बिहार सरकार ने मामला सीबीआई को दिए जाने की संस्तुति केंद्र सरकार से कर दी थी। केंद्र ने इसे स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच की इजाज़त दे दी। सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज़ कर ली है।

उधर, रिया चक्रवर्ती ने एफआईआर पटना से मुंबई स्थानांतरित करने के लिए याचिका डाली है। उनका तर्क है कि जिन आरोपों में रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गयी है, वो सभी मुंबई के हैं। केस में बिहार पुलिस, सीबीआई और रिया की ओर से जवाब दाख़िल कर दिए गये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!