Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल में बजट पर की प्रेस-वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2023, बुधवार, टिहरी। मंत्री, वित्त शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुर्नगठन, उत्तराखण्ड सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा आज प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय के साथ बजट पर प्रेस वार्ता की गई। सर्वप्रथम विधायक द्वारा मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का बुके देकर एवं शाॅल औढ़ाकर स्वागत किया गया।

प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट 2023-24 के संबंध में कहा कि अमृतकाल का यह पहला बजट है, जिसमें आजादी के 100 साल बाद के सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इस समावेशी बजट में सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। किसान, मध्य वर्ग महिला, युवा व बुर्जुग के साथ-साथ औद्योगिक एवं प्रोद्योगिकी विकास की स्पष्ट रूपरेखा दिखती है। उन्होंने कहा कि बजट की अवधारणा समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता एवं अन्तिम छोर तक पहुँचना, बुनियादी ढांचा एवं निवेश, क्षमता विस्तारण, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र को समर्पित आदि प्राथमिकताओं पर आधारित है।

प्रभारी मंत्री जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि इस बजट से केन्द्रीय करों में राज्य का अंश बढ़ गया है। गत वर्ष में प्रावधानित धनराशि के सापेक्ष लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उत्तराखण्ड को लगभग 11420 करोड़ की प्राप्ति की सम्भावना है। इस बजट में 50 वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण को एक वर्ष के लिए पुनः विस्तारित किया गया है। योजना के अन्तर्गत परिव्यय बढ़ा दिया गया है, जिससे आगामी वर्ष में पूँजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में फायदा होगा। कहा कि जनता को समर्पित यह बजट प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच को साकार करने में सफल होगा। बजट में कृषि के क्षेत्र में जहाँ एक ओर परम्परागत कृषि और मिलेट (मोटा अनाज) को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, वहीं खेती में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित किया जायेगा। प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पी.एम. प्रणाम योजना की शुरूआत की जायेगी।

प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि पूँजीगत परिसम्पत्तियों के लिए राज्यों के अन्तरण, रेलवे, राष्ट्रीय सड़क मार्ग प्राधिकरण, जल जीवन निशन, सीमान्त क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के परिव्यय मे हुयी वृद्धि से प्रदेश में पंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन को तीव्रगति मिलने की सम्भावना बड़ी हैं। ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में प्राविधानित धनराशि से राज्य में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है। कहा कि मातृभूमि की सेवा करने के लिए ‘अग्निवीर योजना‘ प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में हमारे युवा अग्निवीर के रूप में भूमिका निभा रहे हैं। इस बजट में अग्निवीर के भविष्य को और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं मासिक आधार पर उनके वेतन से 30 प्रतिशत् के साथ-साथ सरकार द्वारा अपनी ओर से 30 प्रतिशत् धनराशि मिलाकर उनकी वित्तीय सुरक्षा का विशेष प्रयास किया गया है। अनेक केन्द्र पोषित योजनाओं के परिव्यय में वृद्धि की गयी है। केन्द्र पोषित योजनाओं परिव्यय में वृद्धि से राज्य को लाभ मिलने की सम्भावना है। इस बजट में युवाओं की स्किल ट्रैनिंग पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत की जायेगी। प्रदेश के युवा निश्चित रूप से इन योजनाओं से लाभान्वित होंगे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जी-20 सम्मेलन का आयोजन लगभग 54 स्थानों पर किया जा रहा है और यह गौरव की बात है कि इसमें दो कार्यक्रम राज्य में भी होने है। जी-20 सम्मेलन के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों को परोसने एवं यहां आवोहवा को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी। कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, इसका अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा 05 बार उत्तराखण्ड आकर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये गये।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!