Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डचम्पावत

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिए आगामी चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश

वर्तमान बजट है सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय : रेखा आर्या

मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चौमुखी विका : रेखा आर्या

केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाए हर घर तक : रेखा आर्या

चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ली कार्यसमिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2023, बुधवार, चंपावत। आज चंपावत की प्रभारी मंत्री व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यसमिति की बैठक ली। बैठक से पहले मंत्री रेखा आर्या का जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को जरूरी आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ को आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के साथ ही ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही सरकार व संगठन में सामंजस्य भी चर्चा के मुख्य एजेंडा में शामिल है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी समय मे देश मे लोकसभा व प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में भाजपा हर प्रकार की चुनौती का सामना करने को तैयार है।

साथ ही कैबिनेट व प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी लोग हर व्यक्ति तक पहुँचाए। हमारी कोशिश है कि हम हर जरूरतमंद तक सरकार की जनउपयोगी योजनाओ को पहुँचाए इसके लिए हमे कार्य करना चाहिए। सरकार की योजनाओ के बारे में बताते हुए प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा के देश में मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का चौमुखी विकास हो रहा है।आज प्रदेश में भी धामी जी कुशल नेतृत्व में कई सारी योजनाए चलाई जा रही हैं।

वर्तमान बजट है सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय : रेखा आर्या

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बजट पर बात करते हुए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान बजट सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला है। इस बजट में हर व्यक्ति का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आम बजट किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं, उद्योगपतियों समेत सभी वर्गों को राहत देने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बताते चलें कि उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अब तक के प्रत्येक चुनाव में अजेय बनी हुई है। अब उसके सामने लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की चुनौती है। इसे देखते हुए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है जिसे लेकर पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आज जिला कार्यसमिति की बैठक ली जिसमे उनके द्वारा कार्यकर्ताओ को आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ ही अभी से तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, भुवन जोशी, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जिला उपाध्यक्ष राजू बिष्ट, कैलाश अधिकारी, प्रकाश पांडेय, मोहित पाठक, श्रीमती निर्मला अधिकारी, श्रीमती विधा जुकरिया सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!