Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मैक्स हॉस्पिटल ने स्तन कैंसर जागरूकता माह मनाने के लिए अभियान चलाया

  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने महिलाओं में कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी है जिसमें करीब 40% मामले स्तन कैंसर के हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अक्टूबर 2021, बुधवार, देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने आज स्तन कैंसर जागरूकता माह के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए जागरूकता वार्ता/कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओ में स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया। स्तन कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज भी शुरू किया गया जो परामर्श के साथ मैमोग्राफी, स्तन अल्ट्रासाउंड और पैपस्मीयर पर 50% की छूट प्रदान करेगा। कोई भी महिला इस पैकेज का लाभ उठा सकती है जो एक महीने के लिए वैध है।

अक्टूबर स्तन कैंसर जागरूकता माह होने के नाते, मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञों की एक टीम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत में महिलायें तेजी से स्तन कैंसर का शिकार हो रही हैं। स्तन कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज का उद्घाटन डॉ० (प्रो०) अलकनंदा गर्ग ने किया। इस अवसर पर डॉ० रुनु शर्मा, एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और मनीसा पट्टनायक, प्रिंसिपल कंसल्टेंट-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी भी उपस्थित थीं।

महिलायें समुदाय का एक अभिन्न अंग हैं, लेकिन उनका स्वास्थ्य अभी भी प्राथमिकता नहीं है। इसलिए मैक्स हॉस्पिटल ने यह कदम सभी आयु की महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया ताकि शुरुआती चरणों में स्तन कैंसर की रोकथाम हो सके। महिलाओं को शुरुआती चेतावनी के संकेतों जैसे कि गाँठ या स्तनों से असामान्य स्राव आदि के बारे में पता होना चाहिए। वार्षिक स्वास्थ्य जॉंच और उम्र-विशिष्ट स्तन कैंसर की जॉंच से पूर्व-कैंसर या प्रारंभिक अवस्था में ही समस्याओं का पता लगाया जा सकता है, जो एक जीवन रक्षक साबित हो सकता है।

डॉ० रुनु शर्मा ने कहा, “दुनिया भर में हर 8 में से 1 महिला स्तन कैंसर से पीड़ित है। भारत जैसे देशों में जाँच व्यापक कैंसर केंद्रों की कमी है और कोई मजबूत जाँच कार्यक्रम नहीं है, इनमें से आधे से अधिक कैंसर का पता बाद में या अंतिम अवस्था में लगाया जाता है। प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग मैमोग्राफी सबसे अच्छा इमेजिंग उपकरण रहा है। हम 45 साल से ऊपर की हर महिला को स्क्रीनिंग मैमोग्राम और पैप स्मीयर टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करने की कोशिश करते हैं।”

डॉ० मनीसा पट्टनायक ने कहा, “भारतीय समाज में स्तन कैंसर से पीडित होना अभी भी एक कलंक माना जाता है और स्तन कैंसर से पीड़ित महिलायें इस के बारे में नहीं बोलती हैं। हमारे समाज में स्तन कैंसर के प्रति दृष्टिकोण ने कैंसर रोगियों को अदृश्य बना दिया है, खुली चर्चा को रोक दिया है और जनता के लिए भय और गलत सूचना का एक दुष्चक्र पैदा कर दिया है। यह जरूरी स्तन कैंसर के जोखिमों और जल्दी पता लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों में बाधा है। साथ ही, हमारे देश में ज्यादातर मामलों का निदान बहुत देर से होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 60% से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर का निदान अग्रिम चरणों में किया जाता है। यह रोगी के लिए जीवित रहने की दर और उपचार विकल्पों को काफी प्रभावित करता है। हमने अपने हॉस्पिटल में स्तन कैंसर के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी है, वर्तमान में हमारे नए निदान किए गए कैंसर रोगियों में से लगभग 40% को स्तन कैंसर है।

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में ऑन्कोलॉजी (कैंसर चिकित्सा) विभाग के पास कैंसर देख भाल के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक और उपकरण हैं। कैंसर रोगी अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा और शल्य चिकित्सा उपचार करा सकते हैं। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून एक प्रमुख तृतीयक देखभाल हॉस्पिटल होने के नाते कैंसर रोगियों के लिए प्लास्टिकसर्जरी, माइक्रोवैस्कुलर (सूक्ष्मसंवहनी) सर्जरी और रीकन्सट्रक्टिव (पुनर्निर्माण) सर्जरी भी प्रदान करता है। विशेषज्ञों की टीम कैंसर के उपचार के लिए नवीनतम सर्जरी और कीमोथेरेपी तकनीक सहित नवीनतम उपचार तकनीक का उपयोग करता है जो कि दुनिया में उपलब्ध हैं।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में विविध विशेषज्ञता वाले (मल्टीडिसीप्लिनरी) क्लीनिकों के साथ एक कैंसर ट्यूमर बोर्ड भी है। बोर्ड में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं, जो मरीज की उच्चतम संतुष्टि के लिए इलाज के बेहतर परिणामों के साथ विविध, आधुनिक और भेदभाव से मुक्त सलाह तक पहुंच प्रदान करते हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.