Breaking News :
>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डल की सड़कों पर यात्राऐं सरल व सुरक्षित हों : सुशील कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, नैनीताल (सूचना)। संभागीय परिवहन प्राधिकरण अल्मोड़ा की बैठक मण्डलायुक्त एवं अध्यक्ष संभागीय परिवहन प्राधिकरण सुशील कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को एलडीए सभागार में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष सुशील ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डल की सड़कों पर यात्राऐं सरल व सुरक्षित हों। उन्होंने निर्देश दिये कि मण्डल में यात्राओं को सरल व सुरक्षित बनाये रखने के लिए ओवर लोडिंग, मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों, वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता करने वालों के साथ ही लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

प्राधिकरण द्वारा जनपद अल्मोड़ा के नवनिर्मित 7 मार्गों पातलीबड़-गणनाथ-नाई-ममछीना मोटर मार्ग, ममरछीना-पाटिया-पिल्खा (सुदरपुर) मोटर मार्ग, जाल-कुटलगॉव-लखनाड़ी मोटर मार्ग, पातलीबगड़ (पातलीबाग) – बडसीमी मोटर मार्ग, बग्वालीपोखर-मिरई-द्वाराहाट मोटर मार्ग, मेरधुरा-सत्यूॅ मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग से विकासभवन-न्यू कलैक्ट्रेट भवन मोटर मार्ग पर वाहन संचालन की स्वीकृति प्रदान की। जिससे इन क्षेत्रों की जनता यातायात सेवा से जुड़ सकेगी। जनपद पिथौरागढ़ के लिंक मार्गो हेतु 9 परमिट पर विचार कर स्वीकृति प्रदान की गयी।

प्राधिकरण को प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार करते हुए प्राधिकरण द्वारा पूर्व पंजीकृत 33 यूटिलीटी, 4 टैक्सी कैब व 30 मैक्सी कैब वाहनों को परमिट स्वीकृत किये गये तथा शेष प्राप्त आवेदन पत्रों के सम्बन्ध में सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि 6 माह के अन्दर वाहन प्रस्तुत करने पर परमिट जारी कर दिये जाये। प्राधिकरण द्वारा जनपद अल्मोड़ा के 17, जनपद बागेश्वर के 21 और जनपद पिथौरागढ़ के 22 मार्गों की गति सीमा विषयक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ० गुरदेव सिंह, सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण शैलेश कुमार तिवारी, सदस्य हरीश नगरकोटी, आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!