Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
क्राइम

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदन की लकड़ी की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। टीम ने चौधरीडीह गांव के पास से तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ बोटा (टुकड़े) चंदन की कीमती लकड़ी, तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक लाल रंग की कार और एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शत्रोहन लाल ने बताया कि एसएसबी के गंदेलानाका पोस्ट को पुख्ता सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 614(63) से करीब 10 किलोमीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में एक लाल रंग की कार से चंदन की लकड़ी की अवैध तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही एसएसबी की क्यूआरटी (QRT) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चौधरीडीह गांव में जाल बिछाया।

सोमवार की रात सिरसिया की तरफ से एक लाल कार आती दिखी, जिसके आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक रास्ता साफ होने का इशारा (पायलटिंग) करते हुए चल रहे थे। टीम ने जब घेराबंदी की, तो आरोपी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर दबोच लिया गया।

कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से चंदन की लकड़ी के आठ बड़े बोटे बरामद हुए। परिवहन या कटान से जुड़े वैध दस्तावेज न होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील पांडेय (निवासी नेवादा तारपत, कानपुर), सत्येंद्र सिंह (निवासी नदीह खुर्द, कानपुर) और महेश (निवासी मुबारकपुर टीला, कन्नौज) के रूप में हुई है। वन विभाग जब्त की गई लकड़ी की पैमाइश और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत का आकलन करने में जुटा है।

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग का वनकटवा रेंज कीमती लकड़ियों जैसे खैर, सागौन और साखू की अवैध कटान के लिए लंबे समय से संवेदनशील रहा है। पूर्व में इस रेंज के रेंजर राजेश पाठक को भी खैर की लकड़ी की तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। 6 महीने पहले भी पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें कुछ सफेदपोशों के करीबियों के नाम सामने आए थे। पुलिस अब इस मामले में भी तस्करों के स्थानीय नेटवर्क और लकड़ी ग्रामीण क्षेत्र की है या वन्य क्षेत्र की, इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!