Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

महाशिवरात्रि 2024- भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह, सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी लाइन 

देहरादून। महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को खूब सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। यहां भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक बैरिकेट लगा दिए गए है। इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात है।

51 लीटर दूध से होगा महारुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में संत महात्माओं और ब्राह्मण भगवान श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। टपकेश्वर मंदिर के साथ ही शहरभर के मंदिरों में सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही मेले का शुभारंभ होगा। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इस दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर की आरती करने का महत्व है। महाशिवरात्रि पर दून के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। 

ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान शिव का महाभिषेक किया गया। भक्तों के दर्शन के लिए टपकेश्वर महादेव के द्वार खोल दिए गए। पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रात में भस्म आरती की जाएगी। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा। यहां भक्तों को 500 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

चार पहर की आरती

8 मार्च- प्रथम पहर, शाम 6:23 बजे से 9:24 बजे तक
द्धितीय पहर, रात 9:25 बजे से 12:30 बजे तक
तृतीय पहर, रात 12:31 बजे से सुबह 3:32 बजे तक
9 मार्च- चतुर्थ पहर सुबह 3:35 बजे से 6:33 बजे तक

महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं तो चारपहिया वाहन से आने से परहेज करें। मंदिर में भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस वाहनों को गढ़ी चौक पर ही रोकेगी। यहां से मंदिर तक भक्तों को पैदल ही जाना होगा। कैंट प्रभारी निरीक्षक गिरिश चंद शर्मा ने बताया कि टपकेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों के वाहनों को गढ़ी चौक पर ही रोका जाएगा। यहां चारपहिया वाहनों की ओएनजीसी की पार्किंग में कराई जाएगी। दोपहिया वाहनों की पार्किंग थाने के पास कराई जाएगी। टपकेश्वर मंदिर में 80 पुलिसकर्मी तैैनात रहेंगे। यहां टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही 32 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!