Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोनो संक्रमण का कहर : महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन – मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अप्रैल 2021, शनिवार, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनो संक्रमण के दिन प्रतिदिन बढ़ हरे मामलों को देखते हुए  राज्‍य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राज्य में वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अगर बीते दिनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो सीएम ठाकरे से उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य में पूर्ण तालाबंदी को फिर से लागू करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात से लेकर सोमवार को सुबह 7 बजे तक के लिए वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया है। हालांकि इस दौरान भोजन और आवश्यक आपूर्ति की होम डिलीवरी और विभिन्न परीक्षा देने वाले छात्रों की आवाजाही की अनुमति है।वीकेंड लॉकडाउन के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुख्यालय के पास की सड़कें पूरी तरह से वीरान पड़ी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के 1.45 लाख से अधिक नए संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद भारत कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। अब तक देश में 1,32,05,926 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बता दें कि  2 अप्रैल से, सरकार ने 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण हो रहा है। भारत ने पहले चरण में सभी स्वास्थ्य सेवा और सीमावर्ती श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया था।  दूसरा चरण 1 मार्च को शुरू हुआ जहां 60 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई।

विदित रहे कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 58,993 ताजा मामले सामने आये हैं। जिसे देखते हुए ये महत्‍वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। राज्‍य के स्वास्‍थ्‍य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में  कुल  45,391 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं और 301 मरीजों की  मौत दर्ज की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!