Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
खेल-जगत

आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मुकाबले में आज यानि मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ ने अब तक 2 मैच खेले हैं और 1 में जीत दर्ज की है। लखनऊ ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि पंजाब ने गुजरात टाइटंस को हराकर शुरुआत की थी।

मार्करम को बैठाने का जोखिम लेगा लखनऊ?
लखनऊ के लिए एडेन मार्करम शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 15 और एक रन बनाए हैं। लखनऊ अगर एक अतिरिक्त गेंदबाज लेने की रणनीति बनाएगा तो उसके पास मार्करम की जगह शमार जोसेफ को खिलाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। अगर लखनऊ की टीम मार्करम को बाहर बैठाती है तो कप्तान पंत पारी की शुरुआत करने आ सकते हैं। पंत अतीत में भारत के लिए टी20 में ओपनिंग कर चुके हैं। अंडर-19 के दिनों में भी पंत ओपनर के तौर पर खेल चुके हैं।

जोसेफ को लेने से लखनऊ टीम में तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा जिसकी जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और प्रिंस यादव संभाल रहे हैं। मयंक यादव अब तक फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं जिस कारण वह फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं। पिछले साल नीलामी में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहने के बाद 27 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

दिल्ली के सामने श्रेयस को रोकने की चुनौती
दिल्ली और पंजाब के बीच मैच के दौरान मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच होगा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और दिल्ली के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी। इस बात की संभावना कम है कि पंजाब अपने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के बल्लेबाजी स्थान को देखना दिलचस्प होगा। आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और इसी लय को जारी रखना चाहेंगे।

शशांक सिंह ने पिछले सत्र की शानदार लय बरकरार रखी ,है जबकि प्रियांश आर्य ने आईपीएल डेब्यू करते हुए पंजाब के लिए 23 गेंद में 47 रन बनाकर अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे मध्यम गति के गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने पंजाब के लिए प्रभावी गेंदबाजी की है। इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल है और दोनों टीम के स्पिनर मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!