Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल : जल्दी ओटीटी पर रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025, मुम्बई। कल्याणी प्रियदर्शन की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

फिल्म की अपार सफलता के बाद अब दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी है। ‘लोका चैप्टर 1’ जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा — “एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत। लोका चैप्टर 1 जल्द आ रही है।” हालांकि, अभी फिल्म की आधिकारिक स्ट्रीमिंग तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 17 अक्टूबर 2025 से ओटीटी पर उपलब्ध हो सकती है।

डोमिनिक अरुण के निर्देशन और लेखन में बनी इस फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान ने अपने बैनर वेफेरर फिल्म्स के तहत किया है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने एक महिला सुपरहीरो का किरदार निभाया है। उनके साथ नासलेन, चंदू सलीम कुमार, अरुण कुरियन और सैंडी मास्टर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म न केवल मलयालम में, बल्कि तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। बेहतरीन कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और कल्याणी प्रियदर्शन के दमदार अभिनय ने इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों का पसंदीदा बना दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!