Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
देश

केरल की भीषण बाढ़ ने ली 33 लोगों की जान, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से की बात

नई दिल्ली । गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित केरल का जायजा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान वे राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। साथ ही, राहत शिविरों का भी निरीक्षण करेंगे। केरल में भीषण बाढ़ में अबतक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं। इस बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 24 घंटे राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

भारतीय सेना ने बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की और मल्लपुरम के क्षेत्र हैं। 40 से अधिक राहतकर्मियों की 10 टीमें 24 घंटे राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दूर-दराज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे अंतिम व्यक्ति को भी बचाया जा सके।

खराब मौसम व संचार और कनेक्टिविटी की समस्याओं से लड़ने हुए बचाव अभियान में लगातार सैनिक जुटे हुए हैं। बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों सहित 1000 से अधिक लोगों को विभिन्न स्थानों से बचाया गया है, जहां टीम वर्तमान में परिचालन कर रही हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया, ‘बाढ़ में अबतक 33 लोगों की जान जा चुकी हैं, जबकि छह लोग लापता हैं। इस तरह की तबाही राज्य में पहले कभी देखने को नहीं मिली। इन परिस्थिति में पूरा राज्य एक साथ खड़ा है और हम जो भी आवश्यक हैं, करने के लिए तैयार हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्य पुलिस, एनडीआरएफ, सेना और अन्य सेनाएं राज्य के लोगों की मदद के उद्देश्य से काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने हमें कॉल किया और कहा कि हमें हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’

मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान 

मुख्यमंत्री विजयन ने राज्य की बाढ़ में चार दिनों में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों इडुक्की और वयनाड का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इलाकों के दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल भयंकर बाढ़ से गुजर रहा है और आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है।

राहत-बचाव और खोज अभियान का लेंगे जायजा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजी अल्फोंस और मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी हवाई सर्वेक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री केरल के मुख्यमंत्री विजयन, राज्य सरकार के मंत्रियों, मुख्य सचिव, केंद्रीय एजेंसियों व राज्य प्रशासन के अन्य शीर्ष अधिकारियों से केंद्र सरकार की एजेंसियों व राज्य सरकार द्वारा चलाए गए राहव व बचाव और खोज अभियान का जायजा लेंगे।

बारिश से बेहाल केरल

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मौजूदा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से केरल के कई क्षेत्र भारी बारिश और बारिश जनित आपदाओं से जूझ रहे हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। केरल के इडुक्की,वयनाड, कन्नूर, एर्नाकुलम, पल्लकड़ और मलाप्पुरम के ज्यादातर क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट किया गया है।

करीब 31 हजार लोगों ने ली राहत शिविरों में शरण

सीएम प्रशासन के अनुसार जिन लोगों के बाढ़ में घर बह गए हैं उन्हें चार लाख रुपये का मुआवजा और जिनके बाढ़ में घर के साथ ही अन्य संपत्तियां भी बह गई हैं उन्हें दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है उन्हें 3,800 रुपये दिए जाएंगे। करीब 31 हजार लोग इस समय करीब 200 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। विजयन और उनकी टीम ने राहत शिविरों का भी दौरा किया। राज्य के आठ जिलों में विगत शुक्रवार से ही हाई अलर्ट है। पेरियार नदी और उसकी सहायक नदियों में जल उफनाने से एर्नाकुलम जिले में 78 राहत शिविरों में 10,510 लोगों को पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शिविरों में भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

राहुल की पीएम मोदी से अपील

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ग्रस्त केरल के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त फंड देने की अपील की है। ताकि संकट के इस समय में राज्य के आधारभूत ढांचे को बहाल किया जा सके। उन्होंने पत्र में इसे राज्य की पांच दशकों में आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीएम विजयन से बात करके उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दे चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!