Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले, राज्यपाल ने ने टेका मत्था

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट तय समय पर 6:15 पर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक यहीं भोले बाबा की पूजा होगी। पहले दिन राज्यपाल डॉ. केके पाल ने भी भोले बाबा के दर्शन किए। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने हैं।

कपाट खुलने के समय पूरी केदारपुरी बाबा भोले के जयकारों से गूंज उठी। वर्ष 2013 की आपदा के बाद इस बार पहला मौका है जब कपाट खुलने के दौरान साढ़े छह हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान मौजूद रहे।

गत दिवस गौरीकुंड से बाबा केदार की उत्सव डोली रवाना होकर शाम को केदारनाथ पहुची थी। यहां मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग के आवास पर पंचमुखी मूर्ति ने विश्राम किया। सुबह भोले बाबा के जयकारों व सेना के बैंड की धुन के बीच मूर्ति को मंदिर तक लाया गया।

इस दौरान वेदपाठियों, हकहकूकधारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद गृभ गृह साफ सफाई की गई और पंचमूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

इस दौरान राज्यपाल केके पॉल, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेजर शोर के जरिये शिव महिमा का किया चित्रण

बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम में लेजर शो के जरिये भगवान शिव की कथा का जीवंत चित्रण किया गया। गत रात से शुरु किया यहा यह शो हर रात चार मई तक चलेगा। शो का आयोजन अक्षर ग्रुप ऑफ कंपनीज के सहयोग से किया जा रहा है।

लेजर शो के माध्यम से आदि अनंत शिव के रूप में एक कथा का मंचन किया गया। साथ ही शिवलिंग की स्थापना की रहस्यमयी प्रस्तुति दी गई। इसका चित्रण मंदिर की पश्चिमी दीवार पर किया गया। लेजर शो की अवधि 25 मिनट तक है। चार मई तक रोजाना दो से तीन शो होंगे।

फूलों से की गई मंदिर की सजावट 

कपाट खुलने से पहले ही केदारनाथ मंदिर की फूलों से पहले ही सजावट कर दी गई थी। साथ ही रंगनी लाइटों से रात को मंदिर की मनोहारी छटा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। कपाट खुलने के दौरान केदारपुरी में सेना के बैंड की धुन में भक्त बाबा के जयकारे लगाने के साथ ही उत्साह और उल्लास में झूमते नजर आए।

राज्यपाल ने किए भोले बाबा के दर्शन 

भगवान केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खुलने के समय पूजा-अर्चना कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल भी उपस्थित थे।

सुबह बड़ी संख्या में केदारपुरी पहुंच चुके श्रद्धालुओं के बीच राज्यपाल ने पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों सहित देश के सभी लोगों के कल्याण की भी कामना की।

राज्यपाल ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।राज्यपाल ने कहा कि आस्था के इस दिव्य क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले तीर्थाटकों व पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार हो कि उत्तराखण्ड विश्वभर में अपनी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही बेहतर आतिथ्य सत्कार के लिए भी अपनी अनुकूल छवि स्थापित कर सके। पर्यटन और तीर्थाटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी की रीढ़ है, यह बात सभी को ध्यान में रखनी होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!