Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
फिल्म-जगतमनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने किया अपनी नई फिल्म चंदू चैंपियन का ऐलान, पहली झलक भी आई सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जुलाई 2023, शुक्रवार, मुंबई। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सत्यप्रेम की कथा की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं कार्तिक ने भी कमाल का अभिनय किया है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म की घोषणा भी कर दी है। उनकी इस फिल्म का नाम है चंदू चैंपियन। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। आइए जानते हैं कार्तिक ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

कार्तिक ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडया पर साझा किया और लिखा, चंदू नहीं, चैंपियन है मैं। पोस्टर में लिखा हुआ है, वो शख्स, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। इसमें फिल्म के नाम के अलावा निर्माता-निर्देशक का नाम और रिलीज डेट भी बताई गई है। फिल्म के निर्देशन की कमान जहां कबीर संभाल रहे हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर 14 जून 2024 को दर्शकों के बीच आएगी।

यह फिल्म एक खिलाड़ी के जीवन की कहानी बयां करती है, जो कभी हार नहीं मानता। उस खिलाड़ी का नाम चंदू है, जिसका किरदार कार्तिक पर्दे पर साकार करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस सच्ची कहानी से जुडक़र कार्तिक बहुत खुश हैं। वह जानते हैं कि किरदार चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह इसे जीवंत करने को उत्साहित हैं। दूसरी तरफ साजिद और कबीर को यकीन है कि ये फिल्म उनके करियर की दशा और दिशा दोनों बदल देगी।

कार्तिक अभिनीत सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म के निर्माता भी साजिद ही थे। फिल्म में कार्तिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब प्यार मिला है। इसने अब तक लगभग 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। सत्यप्रेम की कथा लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है क्योंकि आने वाले दिनों में फिलहाल कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 3 में दिखेंगे। उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 ने सिनेमाघरों में पड़े सूखे को खत्म कर दिया था। 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 266 करोड़ रुपये बटोरे थे। निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में भी कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के जरिए कार्तिक अपने करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाने वाले हैं। कार्तिक फिल्म आशिकी 3 में भी नजर आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!