Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तराखण्ड

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले का शुभारंभ

बीरोंखाल (पौड़ी)। स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती ने ब्रिटिश अधिकारी (संयुक्त प्रांत के गवर्नर) लॉर्ड मैलकम हेली (मैलकम हैली) के सामने तिरंगा फहराया था और ‘गो बैक मैलकम हेली’ के नारे लगाए थे। उस समय मैलकम हैली ने कहा था कि यदि वह पिस्तौल निकाल कर मुझे मार देते तो मैं उनका कुछ नहीं बिगड़ा सकता था।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, स्यूंसी में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड रत्न जयानंद भारती का जीवन त्याग संघर्ष एस सामाजिक न्याय और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने ऐसे समय में समाज को नई दिशा देने का कार्य किया जब देश अंग्रेजी शासन की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था और समाज अनेक कुरीतियों छुआछूत तथा भेदभाव से ग्रस्त था।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने स्यूंसी में 17-18 अक्टूबर तक आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले का शुभारंभ करते हुए कहा जयानन्द भारती का स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण योगदान ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन में रहा। उस समय समाज के कुछ वर्गों को विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर डोला-पालकी के उपयोग तक के अधिकार से वंचित रखा जाता था। जयानन्द भारती ने इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था का विरोध किया और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। उनका स्पष्ट संदेश था कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, वर्ग अथवा सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का समान अधिकार प्राप्त होना चाहिए।

महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और महान विभूतियों की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाएँ, ताकि युवा उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड रत्न, कर्मवीर जयानंद भारती के जीर्ण-क्षीर्ण भवन के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है जिस पर उन्होंने अपनी सहमति भी दी है।

इस अवसर पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य राजनी रावत, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुयश रावत, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, जिला महामंत्री महिपाल नेगी, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेश दर्शन, विधायक प्रतिनिधि दर्शन सिंह रिंगोड़ा, बीकेटीसी सदस्य सुश्री नीलम, पूर्व प्रमुख प्रीति देवी, आर्य समाज के राष्ट्रीय महामंत्री विनय आर्य, ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, जेष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, सोनिया वालिया और एसडीएम भी उपस्थित थे।

Loading

error: Content is protected !!