Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
मनोरंजन

कपिल शर्मा के फ़ैन ने सुनील ग्रोवर पर की घटिया टिप्पणी, सुनील ने दिया ऐसा जवाब

मुंबई। सोशल मीडिया में आम तौर पर कूल रहने वाले सुनील ग्रोवर ने एक यूज़र क को आड़े हाथों लिया। इस यूज़र ने सुनील को टैलेंट को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनके नये शो को कपिल के शो की नकल बताया।

सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज़ इस शनिवार (15 दिसम्बर) को प्रसारित होने जा रहा है। ख़ास बात यह है कि शो की शुरुआत सिम्बा की टीम से होगी। शो के ओपनिंग एपिसोड में रणवीर सिंह, निर्देशक रोहित शेट्टी मस्ती करते हुए दिखेंगे। शो के प्रोमो जारी कर दिये गये हैं। एक यूज़र ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि कपिल शर्मा के पास सेंस ऑफ़ ह्यूमर है। वो मौक़े पर ही जोक बना सकते हैं और तुम करते हो बक़वास। इतना पकाते क्यों हो। ओवर एक्टिंग करना, चीप डांस और तीसरे दर्ज़े के जोक्स। और तुम्हारी हिम्मत कैसे हुए कपिल शर्मा का शो कॉपी करने की।

यूज़र की इस बात पर हैरानी जताते हुए सुनील ने लिखा- ”आप होते कौन हो। पूरे एकाउंट में सिर्फ़ एक ट्वीट किया है। कम से कम अपनी पहचान तो उजागर करो। हम सिर्फ़ मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं। यह मक़सद ग़लत कैसे हो सकता है। कृपया, शो देखने के बाद तय कीजिए। अगर आप मुझे इतना नापसंद करते हैं तो इतनी तवज्जो क्यों देते हैं।”

यूज़र का ट्विटर हैंडल भी सुनील ग्रोवर की ही पैरोडी लगता है, जिसे फ़िलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे पहले भी एक यूज़र ने सुनील को लेकर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर सुनील ने रिएक्ट किया। हालांकि यूज़र ने वो ट्वीट बाद में हटा दिया।

कानपुर वाले खुरानाज़ एक स्टेज कॉमेडी शो है, जिसमें सुनील के साथ अपारशक्ति खुराना, कुणाल खेमू, अदा ख़ान, अली असगर, उपासना सिंह और सुगंधा मिश्रा भी अहम किरदारों में नज़र आने वाले हैं। शो में फ़राह ख़ान भी मेहमान के तौर पर दिखेंगी।

उधर, कपिल शर्मा भी शादी के बाद अपने कॉमेडी शो का दूसरा सीज़न ला रहे हैं और ख़बर है कि काम की वजह से वो हनीमून पर भी नहीं जाएंगे। ऐसा लगता है कि दोनों कॉमिक एक्टर्स के फ़ैंस ने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!