Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
देश

चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी कंगना रनौत, तैयारी में जुटे भाजपाई 

चौथे चरण में 13 मई को सीतापुर संसदीय सीट पर होंगे मतदान

सीतापुर। चढ़ते पारे के साथ अब चुनावी तपिश भी बढ़ने लगी है। नामांकन के बाद स्टार प्रचारकों का दौरे शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई स्टार प्रचारक तूफानी दौरा करेंगे। जिले से सभी की मांग भेजी गई है। हालांकि, अभी कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हो सकी है। सीतापुर संसदीय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का प्रयास तेज कर दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की भूमिका बेहद अहम होती है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि लोकसभा चुनाव में सूरमाओं की नैया स्टार प्रचारकों (बड़े नेताओं) के भरोसे रहती है।

मंच से सियासत के चर्चित चेहरे जब अपने अंदाज में भाषण के जरिए मतदाताओं को रिझाते हैं तो इसका व्यापक असर भी देखने को मिलता है। लिहाजा, चुनावी रण में उतरे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पार्टी से स्टार प्रचारकों की मांग शुरू कर दी है। सत्तासीन पार्टी के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद राजेश वर्मा तीसरी बार जनता की अदालत में हाजिरी लगा रहे हैं। करीब एक माह से वे लगातार नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंपर्क कर रहे हैं। बूथ अध्यक्षों की बैठकें भी कराई हैं। इसके बाद भी चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने पार्टी के स्टार प्रचारकों की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष बताते हैं कि जिले में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कंगना रनौत की डिमांड भेजी गई है। फिलहाल, अभी तक स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। दूसरे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है।

शहर में कंगना रनौत का रोड शो कराने की तैयारी में भाजपाई जुटे हैं। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है, कि अभिनेत्री हेमा मालिनी व कंगना रनौत में से किसी एक के कार्यक्रम का भरोसा हाईकमान से मिला था। इस पर युवाओं को लुभाने की गरज से कंगना रनौत का कार्यक्रम मांगा गया है। जनसभा के अलावा कंगना का रोड शो कराने की योजना है।  सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के चुनावी रण में अब स्टार वॉर शुरू होगा। भाजपा के साथ ही अन्य प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने भी पार्टी के स्टार प्रचारकों का समय मांगा है। बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव के समर्थन में सभा के लिए पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने समय दे दिया है। जिलाध्यक्ष विकास राजवंशी ने बताया कि जिला मुख्यालय के राजा कॉलेज मैदान में नेशनल कोऑर्डिनेटर 28 अप्रैल को सभा करेंगे। कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी राकेश राठौर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव का समय मांगा है।जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि डिमांड भेजी गई है। जल्द ही कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!