Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
स्वास्थ

क्या आपके भी बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं ? बारिश नहीं, कहीं ये एलोपेसिया की वजह से तो नहीं है ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जुलाई 2023, शुक्रवार, देहरादून। बालों का झड़ऩा एक बहुत ही कॉमन सी समस्या है। ये आपके हमारे या दुनिया के हर व्यक्ति के साथ होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा बाल झडऩा चिंता का विषय है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके बाल गुच्छों में झड़ते हैं। कंघी करने पर बाल का एक मोटा हिस्सा हाथ में आ जाता है। और ऐसे करके सिर से बाल गायब हो जाते हैं। गंजेपन जैसे पैच बन जाते हैं. दरअसल ये एक बीमारी है इस बीमारी को मेडिकल भाषा में एलोपेसिया अरेटा कहते हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से।

क्या है एलोपेसिया एरीटा ?
एलोपेसिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके बाल पैच में झड़ते हैं। ये कंडीशन तब होता है जब आपकी प्रतीक्षा प्रणाली बालों के रोम पर अटैक करती है। ये किसी के साथ भी हो सकता है.किसी भी लिंग उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। इस समस्या में सिर्फ सिर के बाल ही नहीं बल्कि आइब्रो,पलकें और दाढ़ी के बाल भी प्रभावित हो सकते हैं, पुरुषों में अक्सर बाल किनारे और सामने की ओर से गिरते हैं, महिलाओं के बाल सिर के बीच वाले भाग से झडऩे लगते हैं। महिलाएं तो पूरी तरह से गंजी नहीं होती हैं। लेकिन पुरुष पूरी तरह से गंजे हो जाते हैं।

इस वजह से झड़ऩे लगते हैं बाल
ये एक ऑटोइम्यून प्रक्रिया है. इसमें प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस और बैक्टीरिया से निपटनते वक्त गलती से आपके बालों के रोम पर हमला कर देते हैं। इससे बालों का विकास नहीं हो पाता है और बाल बनना बंद हो जाते हैं और इससे बाल झड़ऩे लगते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है। लेकिन ये जेनेटिक्स हो सकती है। अगर आपके परिवार में जैसे आपके पिता, भाई, बहन को ये समस्या है तो आगे इसके होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

एलोपेसिया के लक्षण
1. एलोपेसिया में बाल झडऩे पर सिर पर गोल-गोल पैच दिखाई देने लगते हैं।
2. जब व्यक्ति सोकर सुबह उठता है तो उसके तकिए पर झड़े हुए बाल देखते हैं।
3. कई बार शरीर के बाल आइब्रो और दाढ़ी के बाल झड़ऩे लगते हैं।

क्या है इसका इलाज
एलोपेसिया का वैसे तो कोई इलाज नहीं है लेकिन स्टेरॉइड इंजेक्शन से इसे रोका जा सकता है। इस प्रोसेस को 1 से 2 महीने में दोहराया जाता है। इस समस्या से पीडि़त लोगों का लेजर और लाइट थेरेपी से भी इलाज किया जाता है। वहीं कुछ नेचुरल ट्रीटमेंट जैसे प्याज का रस लगाना, नारियल का दूध लगाना, लैवेंडर के तेल से मालिश करना भी शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!