Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डदेहरादून

सिंचाई मंत्री ने मानसून के दौरान फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिये निर्देश

कठोर निर्णय भी लेने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे : महाराज 

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। मानसून सीजन को लेकर सिंचाई विभाग ने बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले नालों एवं गधेरों की साफ सफाई और निकासी के उचित प्रबंध किये गये हैं। मानसून अवधि में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 13 जनपदों में 113 बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी हैं।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून सीजन को लेकर सिंचाई विभाग, यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन भवन में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की मानसून को देखते हुए प्रभावी तैयारियों को लेकर हुई एक बैठक में जानकारी देते हुए कही। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के साथ साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार, उधमसिंहनगर, देहरादून सहित अन्य जनपदों में भी उन सभी क्षेत्रों में जहाँ बाढ़ व जल भराव का खतरा लगातार बना रहता है ऐसे सभी 207 चिन्हित स्थलों में पानी की उचित निकासी के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

सिंचाई मंत्री महाराज ने सिंचाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करवाई जाए। बैठक के दौरान उन्होंने टिहरी बांध विस्थापितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड रुपए दिए जाने हेतु केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी जनपदों से प्रतिदिन नदियों के जलस्तर तथा वर्षा के आंकड़े प्राप्त कर संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी के साथ-साथ प्राप्त आंकड़ों को राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र तथा केंद्रीय जल आयोग को भी भेजने को कहा।

सिंचाई मंत्री महाराज ने अधिकारियों को चेताया अक्सर शिकायत आ रही है कि विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते मेरा स्पष्ट निर्देश है कि मानसून सीजन के दौरान बाढ़ नियंत्रण चौकियों सहित विभाग के सभी अधिकारी फोन अवश्य उठाएं। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चाहते हैं कि विभागों में सकारात्मक और मर्यादा में रहकर काम हो। यदि कोई भी अधिकारी कुछ भी गलत करता है तो हमें कठोर निर्णय लेने पडेगें।इसलिए मानसून सीजन के दौरान रात दिन निगरानी रखें।

सिंचाई मंत्री ने बैठक में उपस्थित और वर्चुअल जुड़े सिंचाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में उत्तराखंड सिंचाई विभाग तथा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के नियंत्रणधीन बांध बैराज व झील की कुल भंडारण क्षमता कि नियमित मानिटरिंग होनी चाहिए।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि राज्य में केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खण्ड, देहरादून परिसर में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 8218834431 है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सभी 113 चौकियों पर आपात की स्थितियों को देखते हुए फूडपैक इत्यादि के वितरण की भी व्यवस्थायें प्रशासन सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, संयुक्त सचिव जय लाल शर्मा, सिंचाई विभाग प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह, लघु सिंचाई विभाग के एचओडी बृजेश कुमार तिवारी सहित सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!