Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस : विचार गोष्ठी का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर तिलक रोड स्तिथ श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला में मानवधिकार एवम समाजिक न्याय संगठन द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि 1947 में भारत पाकिस्तान का विभाजन होना दुर्भाग्यपूर्ण था। विभाजन के बाद ही मानव के अधिकारों की चर्चा होने लगी थी। आज भी आर्थिक वर्चस्व की लड़ाई जारी है। आज राजनीतिक पार्टियों का भी व्यापारीकरण हो रहा है। सब कुछ नकारात्मक नहीं है बल्कि मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए सकारात्मक भी है और मीडिया भी हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।

मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक, और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है। मानवाधिकार वे मूलभूत नैसर्गिक अधिकार हैं जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर वंचित या प्रताड़ित नहीं किया जा सकता।

विचार गोष्ठी का संचालन मानवधिकार एवं समाजिक संगठन के प्रदेश सलाहकार राजकुमार तिवारी ने किया।

विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महावीर जैन कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य सुश्री श्वेता सिंह ने कहा कि हम लोगों का सबसे बड़ा अधिकार लोगों को जागरूक करना है जिससे अपने अधिकारों को जान सके। इस अवसर पर श्रीमती रेखा निगम ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की सभी को बधाई और शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरपर्सन सचिन जैन अमित अरोड़ा, शिक्षिकायें, कांता रावत, सरिता नौटियाल, रजनी शर्मा, मंजू रावत, कविता जैन, नीलिमा, बबीता बहुगुणा, बीना गोयल, नीलम बुड़ाकोटि आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!