Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्ड

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों की मौजूदा स्थिति और गड्ढा भरान व सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाए। सड़क सुधार कार्यों में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी न हो और प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाए।

शहर के प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का आकलन करने के साथ ही चल रहे सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुधार और गड्ढा भरान के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। अभियान के तहत केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय सड़कों की स्थिति में वास्तविक सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम की जा सके।

लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है। विभाग का जोर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने पर है।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!