Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान : कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों 11 अप्रैल तक रहेंगे बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से गति पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी गंभीरता को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर कोर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी तथा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि इस दौरान शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अधिकारी तय करें कि कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के स्कूल में आगमन के दौरान स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने में जरा भी संकोच न करें।

 

होली के पर्व के अवकाश के बाद प्रदेश सरकार ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में चार अप्रैल तक अवकाश घोषित किया था। अब इस अवधि को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के हर संदिग्ध मामलों में आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों में संचालित संस्थानों, बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आदि में टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण की निगरानी के लिए सीएम ने हर वार्ड और गांव में निगरानी समिति के गठन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों में फिजिजल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए और हर जगह पर मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!