Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

इस मंदिर में मंत्री के लिए 40 मिनट तक तोड़े नियम, पुजारियों को नोटिस

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के महामृत्युंजय मंदिर में शनिवार को प्रदेश के काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने मंदिर के गर्भगृह में रूद्राभिषेक पूजा की। इससे गर्भगृह में पूजा पर लगा प्रतिबंध भी मंत्री के लिए तोड़ दिया गया। मामला सामने आने के बाद मंदिर कमेटी ने संबंधित पुजारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।शनिवार को परिवहन व समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य जागेश्वर धाम पहुंचे। सुबह करीब साढ़े चार बजे मंदिर के कुछ पुजारियों ने उन्हें प्रतिबंध के बावजूद मंदिर के गर्भगृह में रूद्राभिषेक की पूजा कराई। करीब चालीस मिनट तक चली पूजा अर्चना के दौरान दूध, दही, घी, शहद मक्खन व अन्य पूजन सामग्री का भी प्रयोग किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों को जब इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने संबंधित पुजारियों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जागेश्वर धाम के महामृत्युंजय मंदिर के गर्भगृह में रूद्राभिषेक पूजा को लगभग दो वर्ष पहले पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था।

एएसआइ की रिपोर्ट के बाद लगा था प्रतिबंध 

महामृत्युंजय मंदिर में होने वाली पूजा के दौरान प्रयुक्त सामग्री से शिवलिंग को हो रहे नुकसान के बाद मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने पहल की थी। इसी को देखते हुए दो साल पहले मंदिर के गर्भगृह में रूद्राभिषेक पूजा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। शिवलिंग को रसायन युक्त सामग्री से हो रहे नुकसान की पुष्टि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआइ) देहरादून ने भी की थी।

पुजारियों को जारी कर दिए गए हैं नोटिस

भगवान भट्ट (प्रबंधक, जागेश्वर मंदिर कमेटी) का कहना है कि महामृत्युंजय मंदिर के गर्भगृह में रूद्राभिषेक पूजा पर पूरी तरह प्रतिबंध है। लेकिन इसके बाद भी कुछ पुजारियों द्वारा इस नियम का उल्लघंन कर यहां यह पूजा आयोजित कराई गई। सीसीटीवी की फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई है। इस मामले में संबंधित पुजारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही मंदिर कमेटी की बैठक कर इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपजिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की जा रही है

नितिन भदौरिया (अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंध समिति व जिलाधिकारी) का कहना है कि जागेश्वर मंदिर में नियमों के उल्लघंन का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं अवकाश पर हूं, लेकिन फिर भी इस संबंध में उपजिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!