Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

देहरादून में सशक्त भू-कानून और 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने किया विधान सभा कूच

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून और 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा कूच किया। विधानसभा से पहले बेरिकेड के पास पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले शनिवार को राजधानी के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार से पहुंचे राज्य आंदोलनकारी नेहरू कालोनी स्थित शहीद रविंद्र रावत स्मारक पर एकत्रित हुए। हाथों में मांगों को लेकर तख्तियां लिए राज्य आंदोलनकारियों ने यहां से विधानसभा के लिए रैली निकाली। हालांकि, पुलिस ने विधानसभा से पहले बैरिकेड लगाकर आंदोलनकारियों को वहीं रोक दिया। इस बीच कुछ आंदोलनकारी आगे बढ़ने लगे, जिससे पुलिस के साथ काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आंदोलनकारी वहीं धरने पर बैठ गए।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि लंबे समय से आंदोलनकारियों का 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण का एक्ट राजभवन में अटका है। बीते महीने सचिवालय कूच और मुख्यमंत्री आवास कूच करने के बाद भी इस ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जिससे राज्य आंदोलनकारियों में रोष है।

मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि कहा कि पृथक राज्य आंदोलन का मकसद जल, जंगल, जमीन और रोजगार व संस्कृति के साथ पलायन बचाना था। हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून लागू किया जाए। कहा कि राज्य में भूमि खरीद की असीमित छूट मिलने से खरीद फरोख्त की संभावना बढ़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!