Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डदेहरादून

जनपद देहरादून में विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को निरंतर किया जा रहा है जागरूक

डोर-टू-डोर कैम्पेन के साथ ही संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, न्यून मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर संचालित किये जा रहे हैं जनजागरूकता अभियान

‘बनो देश के भाग्यविधाता अब जागो प्यारे मतदाता’
‘आनबान ओर शान से सरकार बने मतदान से’
‘देश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल में करें मतदान’
‘आओ सब मिलकर गायें, वोट देने जरूर जायें
‘उम्र 18 पूरी है वोट देना जरूरी है’

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 03 मार्च 2024, देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा विभिन्न माध्यमों जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुपालन में डोर-टू-डोर कैम्पेन के साथ ही संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, न्यून मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रों में नियमित मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित करवाने तथा इसकी मॉनिटिंरिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने, अधीनस्थ कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाने, अपने निवास स्थल एवं सोसायटी में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा चिठ्ठी पत्री लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें फूलचंद नारी शिल्प मंदिर बालिका इंटर कालेज देहरादून की कक्षा 12वीं की छात्रा अंकिता नेगी ने गढवाली भाषा में माता-पिताजी को लिखे गए पत्र में लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में नागरिक की जिम्मेदारी के साथ ही अन्य परिजनों एवं लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर मतदाता जागरूकता हेतु बनाए गए आईकन, एम्बेसडर के माध्यम से सभी वर्गों, युवा, महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, वृद्धजनों मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। बूथ स्तर पर बीएलओ एवं बूथ स्तरीय जागरूकता टीम, आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा बूथ तथा घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट की ताकत एवं वोटर के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं नुक्कड़ नाटक दलों की टोलियों द्वारा गली मौहल्ले में जाकर मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं।

आज विकासखण्ड डोईवाला अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर कला में चुनाव पर्व देश का गर्व थीम के तहत जन जागरूकता और मतदाता सहभागिता को जागरूक करने के लिए पंचायत सदस्यों द्वारा कार्यक्रम किया गया। जिसमें ‘बनो देश के भाग्यविधाता अब जागो प्यारे मतदाता’, ‘आनबान ओर शान से सरकार बने मतदान से’, ‘देश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल में करें मतदान’ ‘आओ सब मिलकर गायें वोट देने जरूर जायें, उम्र 18 पूरी है वोट देना जरूरी है’ आदि स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

जिला प्रशासन की स्वीप वैन के माध्यम से राजपुर रोड, निरंजनपुर मंडी एवं पटेलनगर आदि क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया वैन के साथ कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!