Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ : अब स्कूलों में भी दिखने लगा कोरोना संक्रमण का प्रभाव, KV IIP के एक छात्र में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में आ रहे नए मामलों में 70 फीसद से अधिक देहरादून और हरिद्वार से हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों का प्रभाव अब स्कूलों में भी दिखने लगा है। देहरादून में बीते रोज भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक छात्र और राजकीय इंटर कॉलेज सहिया के एक शिक्षक में भी कोरोना की पुष्टि हुई। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय आइआइपी के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ के 1 शिक्षक और 2 कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विदित रहे कि कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। दो दिन पहले मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ0 रश्मि रावत की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना संक्रमित हैं और उनका एम्स दिल्ली में उपचार चल रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने लिखा है कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं स्वस्थ्य हूं और चिकित्सकों की सलाह पर आइसोलेट हो गया हूं। जो भी लोग पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच करवा लें। काबीना मंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके स्टाफ के ग्यारह लोग के सैंपल भी लिए गए हैं। वहीं, उनके परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले उन्होंने गढ़ी कैंट में 12वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों बीच पहुंचकर होली खेली थी। इसके बाद विकास कार्यों को लेकर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके अलावा लुधियाना व चंडीगढ़ में प्रवासियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भी वह शामिल हुए थे। उन्होंने 19 मार्च 2021 को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!