Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
स्वास्थ

ज्यादा पसीना आना हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत

जानिए, क्यों होता है हाइपरहाइड्रोसिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2023, रविवार, देहरादून। अगर आपको बिना किसी वजह के अचानक ज्यादा पसीना आने लगे तो इसे नजऱ अंदाज ना करें। ज्यादा पसीना आना गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। हाइपरहाइड्रोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर से सामान्य स्तर से अधिक मात्रा में पसीना निकलता है। यह आमतौर पर हाथ, पैर, अक्सिला और चेहरे जैसे क्षेत्रों में दिखाई देता है। हाइपरहाइड्रोसिस में आपके शरीर की पसीने की ग्रंथियां ओवरएक्टिव हो जाती हैं। इसकी वजह से आपको अकारण बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है।

जानिए, क्यों होता है हाइपरहाइड्रोसिस

  1. तंत्रिका तंत्र संबंधी कारण – शोधों से पता चला है कि हाइपरहाइड्रोसिस में पसीना ग्रंथियों और तंत्रिका तंत्र के बीच के संचार में समस्या होती है, जिससे अत्यधिक पसीना निकलता है।
  2. हार्मोन संबंधी कारण – थायराइड, पिट्यूटरी ग्रंथि आदि से संबंधित कुछ हार्मोन भी हाइपरहाइड्रोसिस का कारण बनते हैं।
  3. आनुवंशिक कारण – यदि माता-पिता में से किसी एक को यह बीमारी है, तो बच्चे को होने की संभावना रहती है।
  4. अन्य कारण – तनाव, एलर्जी, कुछ दवाएं आदि भी हाइपरहाइड्रोसिस के कारण हो सकते हैं।

हाइपरहाइड्रोसिस का लक्षण क्या होता है
* हाथ, पैर, माथा और चेहरे जैसे क्षेत्रों से अधिक मात्रा में पसीना निकलना
* इन क्षेत्रों का लगातार गीला और चिपचिपा रहना
* हल्के से मध्यम शारीरिक प्रयासों पर भी अत्यधिक पसीने का स्राव
* रात को सोते समय भी पसीना आना
* कपड़ों पर  पसीने के दाग और गंदगी के निशान
* शारीरिक और मानसिक तनाव की स्थिति में पसीना तेजी से होना

हाइपरहाइड्रोसिस का इलाज
हाइपरहाइड्रोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों से अधिक पसीने का स्राव होता है. इस बीमारी का कोई ठोस इलाज नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और दवाएं लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

  • वजन नियंत्रित रखना और एक्सरसाइज करना जरूरी है।
  •  कैफीन और अल्कोहल से परहेज रखना चाहिए।
  • एंटीपर्सपिरेंट लोशन और एल्यूमिनियम क्लोराइड दवाएं लक्षणों को कम कर सकती हैं।
  •  बोटॉक्स इंजेक्शंस भी प्रभावी हो सकते हैं।
  •  तनाव और चिंता से बचाव करना चाहिए।
  • पौष्टिक खाने की चीजों को अपनी डाइट में जोड़ें, जो विटामिन्स से भरपूर हों।
  • सबसे बेस्ट तरीका है खूब पानी पिएं. इससे पसीने की दुर्गंध से बचा जा सकता है।
  • कॉटन के कपड़े पहने ताकि आपको ज्यादा गरमी न लगने लगे।
  •  नींबू पानी पिएं, अगर नींबू पानी से दिक्कत है तो ज्यादा से ज्यादा ग्रीन टी पिएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!