Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिज़ाज – चारधाम समेत अधिक ऊँचाई वाली चोटियों में हुआ हिमपात

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट लेने के बाद चारधाम समेत अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हुआ। जबकि, मैदानी इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। हालांकि, बारिश के कारण जंगलों में लगी आग भी काफी हद तक शांत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। मध्यरात्रि के बाद दून समेत अन्य मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी चली और तड़के बारिश हुई। जबकि, गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल में चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं। केदारनाथ और बदरीनाथ में भी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मुखवा, सुक्की टॉप क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। उधर, पिथौरागढ़ में तेज गरज के साथ बूंदाबांदी व मुनस्यारी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बागेश्वर जिले में तड़के तेज हवाओं, गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम कुछ सुहावना हो गया। इसके अलावा पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। ऊधमसिंह नगर में भी देर रात तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.