Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब दिल का भी हो पायेगा इलाज, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। नया साल सेहत के लिहाज से एक अच्छी खबर लेकर आ रहा है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब दिल का भी इलाज हो पाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है, जिसके तहत जल्द ही अस्पताल में कार्डियक यूनिट और कैथ लैब स्थापित की जाएगी। वहीं, कार्डियक ओपीडी अस्पताल में शुरू कर दी गई है। नए ओपीडी ब्लॉक के तृतीय तल पर कार्डियक ओपीडी शुरू कर दी गई है। जहां कार्डियालॉजिस्ट डॉ0 अमर उपाध्याय सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मरीज देखेंगे। बाकी दिन हृदय संबंधी जांच, इमरजेंसी व भर्ती मरीजों को देखरेख के लिए रखे गए हैं।

बीते डेढ़ दशक में दून व आसपास हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसमें मैदानी ही नहीं, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों के भी मरीज शामिल हैं। यहीं नहीं, अब कम उम्र को लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। पर सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग के उपचार की सुविधा नहीं है। जिस कारण व्यक्ति को मजबूरन निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता है। जहां इलाज अपेक्षाकृत बहुत महंगा है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्डियक यूनिट व कैथ लैब स्थापित होने से निम्न व मध्यम वर्ग के मरीजों को लाभ मिलेगा।

प्राचार्य डॉ0 आशुतोष सयाना के अनुसार, अस्पताल में कार्डियक यूनिट व कैथ लैब जल्द स्थापित हो जाएगी। जिसके बाद हृदय रोग से पीडि़त मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट), ईको आदि की सुविधा पहले से ही है। कार्डियक सर्जन की नियुक्ति व नया ओटी ब्लॉक शुरू होने के बाद कार्डियक ओटी भी शुरू कर दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!