Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डस्वास्थ

डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जारी किये दिशा-निर्देश

उत्तराखंड में पिछले 3 सालों से पूरी तरह काबू में है डेंगू

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जुलाई 2023, मंगलवार, देहरादून। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किये हैँ। डॉक्टर आर राजेश कुमार ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जैसा कि आप विदित हैं की वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू रोग के प्रसारण की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोगियों के समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालयो से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक उपचार प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। जुलाई माह के प्रारंभ से चिकित्सालयों में डेंगू रोग के लक्षण से संबंधित रोगी उपचार हेतु आने लगते हैं। कतिपय माध्यमों से यह संज्ञान में आ रहा है की डेंगू रोग जैसे लक्षणों के साथ कुछ रोगी चिकित्सालयों में आ रहे हैं, हालांकि वर्तमान तक किसी भी रोगी में डेंगू रोग की पुष्टि की सूचना किसी भी जनपद से प्राप्त नहीं है।

अतः आप को निर्देशित किया जाता है कि आप अपने स्तर से अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को संबंधित चिकित्सालयों में डेंगू रोग की स्पष्ट स्थिति तथा चिकित्सकीय व्यस्थाओं के अनुश्रवण तथा समीक्षा, भौतिक रूप से भ्रमण कर शीघ्र अति शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि डेंगू रोग के चिकित्सकीय प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी ना रहे, व चिकित्सालय प्रशासन को डेंगू उपचार प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। हम भलीभांति परिचित हैं डेंगू रोग महामारी का रूप लेने की प्रबल संभावना रखता है।

मेरा आपसे आग्रह है कि आप अपने स्तर से जनपद स्तरीय अधिकारियों की व चिकित्सालय प्रशासन की नियमित समीक्षा करें वह यह भी सुनिश्चित करें कि डेंगू रोग से बचाव व नियंत्रण की गतिविधियां अनिवार्य रूप से जनपद में गतिमान रहे। आप सभी के सम्मिलित प्रयास से विगत 03 वर्षों से राज्य में डेंगू रोग को पूर्णतया नियंत्रण में रखा गया है वह इस वर्ष भी हम आशान्वित हैं की डेंगू रोग का नियंत्रण आपकी प्राथमिकता रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!