Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
मनोरंजन

कॉमेडी की पिच पर ‘गुत्थी’ फेकेगी गुगली, बोल्ड होंगे कपिल-सहवाग और भाभी जी

मुंबई। कपिल शर्मा छोटे परदे पर अपने शो की तीसरी पारी के साथ आ चुके हैं। उनके साथ जो नहीं आये वो सुनील ग्रोवर और कुछ पुराने साथी हैं लेकिन अब उनका कॉमेडी पलटवार होने जा रहा है और इस बार क्रिकेट के बड़े दिग्गजों के साथ।

कुछ समय से हम आपको बता रहे थे कि छोटे परदे पर जल्द ही सुनील ग्रोवर एक शो लेकर आ रहे हैं,जिसमें बिग बॉस विजेता और पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे भी शामिल होंगी। ख़बर है कि ये शो जल्द ही शुरू होग, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव और ‘मुल्तान के सुल्तान’ वीरेंद्र सह्वाग भी शामिल होंगे। ये शो क्रिकेट- कॉमेडी का मिश्रण होगा, जिसमें कपिल और वीरू पाजी के कॉमेडी किस्सों के चौके छक्के लगेंगे। जानकारी के मुताबिक शो में सुनील ग्रोवर का बेहद ख़ास अंदाज़ होगा और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक प्रोमो भी शूट किया है। जानकारी के मुताबिक कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग के साथ करार पूरा होगा गया है। किसी समय कपिल के शो को प्रोड्यूस करने वाली प्रीति सिमोस और उनकी बहन निति इस शो को प्रोड्यूस करेंगे और ये शो 22 एपिसोड का होगा। जानकारी के मुताबिक शो के प्रोमो शूट किये गए हैं लेकिन अभी तक डेट फाइनल नहीं है। सुनील और कपिल के बीच के बीच का मनमुटाव अभी तक ख़त्म नहीं हुआ है। हालांकि आज कपिल के जन्मदिन पर सुनील ग्रोवर ने उन्हें दुआएं देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

याद हो कुछ दिन पहले ही कपिल और सुनील में ट्विटर वार हुआ था। दरअसल यह तब शुरू हुआ जब सुनील ने लिखा कि उन्होंने कपिल के फोन का काफी इंतजार किया लेकिन कपिल ने फोन ही नहीं किया तो उन्होंने हाल ही में एक नया शो साइन कर लिया। कपिल को सुनील की यह बातें बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने ट्विटर जवाब दिया कि अफवाह न फैलाएं। आपको सौ बार फोन किया। घर भी गया लेकिन जवाब ही नहीं मिला और आप घर पर भी नहीं थे। शो के लिए बाहर गए थे। अब मैं किसी को अपने नाम का फायदा नहीं उठाने दूंगा। बस बहुत हो गया।

इस पर सुनील ग्रोवर ने कपिल का जवाब देते हुए लिखा है – “अब लोग समझ गए होंगे कि मैंने शो में फिर से क्यों नहीं भाग लिया। मैं इस शो की बात कर रहा हूं, आप पुराने किस्से रो रहे हैं । मैंने एक साल एक नहीं बोला क्योंकि आपकी बद्तमीजी सामने आती, ताकि आपकी गरिमा बनी रहे। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी फालूती नहीं बोलूंगा। ध्यान से पढ़िए। आई रेफर टू थिस शो नॉट द नॉट द प्रीवियस शो। और तुम बेटर कॉमेडियन हो। ये सब जानते हैं। ख़्याल रखो। किडनी दो और लीवर एक ही है। फिर से कहता हूं मुझे ये शो ऑफर नहीं किया गया था। नए शो के लिए बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!