Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
खेल-जगत

IPL शुरू होने से पहले राजस्थान को लगा बड़ा झटका, इस धांसू खिलाड़ी का खोया पासपोर्ट

नई दिल्ली। आइपीएल में दो साल के बाद वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं अा रही हैं। आइपीएल शुरु होने से पहले ही इस टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद राजस्थान की टीम ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया और द. अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को स्मिथ की जगह अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन इसके बाद भी इस टीम की मुसीबत कम नहीं हो रही है। अब खबर आ रही है कि इस टीम के एक विदेशी खिलाड़ी का पासपोर्ट खो गया है।

राजस्थान के साथ देरी से जुड़ेगा ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के तेज़-तर्रार खिलाड़ी डार्सी शॉर्ट का पासपोर्ट खो गया है। डार्सी शॉर्ट का ये पहला आइपीएल टूर्नामेंट होगा और वो अब एक सप्ताह की देरी से अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि भारत रवाना होने से ठीक पहले डार्सी शॉर्ट का पासपोर्ट कहीं गुम हो गया है, जिसकी वजह से वे समय पर भारत नहीं पहुंच पाएंगे। हालांकि शॉर्ट ने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन जब तक नया पासपोर्ट बनकर नहीं आ जाता, तब तक उनका राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल होना मुमकिन नहीं है। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स टीम को डार्सी शॉर्ट के आने का इंतजार करना होगा। डार्सी शॉर्ट को राजस्थान की टीम जनवरी में हुई आइपीएल की नीलामी में 4 करोड़ में खरीदा था।

इस वजह से होगा राजस्थान को नुकसान

डार्सी शॉर्ट को ऑस्ट्रेलिया के उनकी तेज़-तर्रार बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है। शॉर्ट बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं और वो अपनी जबरदस्त बल्लेबाज़ी और बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए मशहूर हैं। डार्सी शुरुआत के कुछ मुकाबलों में अगर नहीं खेले तो राजस्थान की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है, क्योंकि ये खिलाड़ी तेज़ी से रन बनाने और विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि इस बार बिग बैश लीग में शॉर्ट ने उम्दा प्रदर्शन किया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय टीम में भी चुना गया था।

ऐसा है शॉर्ट का रिकॉर्ड

डार्सी शॉर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक सिर्फ पांच टी 20 मैच खेले हैं। इन पांच मुकाबलों में उन्होंने 49.00 के औसत से 196 रन बनाए हैं। इन पांच मैचों में 2 अर्धशतक भी उनके नाम है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!