Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
खेल-जगत

आईपीएल 2025 के 26वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मुकाबले में आज यानि शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। पिछले पांच मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद जीटी के हौसले बुलंद हैं और शुभमन गिल की टीम लखनऊ में भी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, एलएसजी ने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसको देखकर ऐसा लगता है कि इकाना स्टेडियम में गुजरात की राह आसान नहीं होगी। खासकर, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडम मार्करम को रोकना गिल एंड कंपनी के लिए चुनौती होगी।

लखनऊ की बल्लेबाजी मजबूत
लखनऊ की टीम ने बल्लेबाजी में अपना दिखाया है और उसके लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है। लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान ने मोर्चा संभाला है, जबकि रवि बिश्नोई भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इस बात की संभावना कम है कि लखनऊ की टीम गुजरात के खिलाफ प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी। बल्लेबाजी में निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पूरन फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

सुंदर को फिर मिलेगा मौका?
गुजरात की बात करें तो टीम पांच मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर शीर्ष पर है। प्लेइंग-11 में तीन विदेशी खिलाड़ी को रखने के बावजूद गुजरात ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। गुजरात ने पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था और उन्होंने 49 रन बनाए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात की टीम उन्हें आगे भी प्लेइंग-11 में बरकरार रखती है या नहीं।

पूरन पड़ेंगे भारी या सिराज का चलेगा सिक्का?
लखनऊ की टीम में पूरन ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 288 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 225 है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने अभी तक 25 चौके और 24 छक्के लगाए हैं, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच में उन्हें सिराज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस तेज गेंदबाज ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके नाम पर पांच मैच में 10 विकेट दर्ज हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.70 है।

संतुलित टीम है गुजरात
गुजरात टाइंटस ने इस साल बेहतरीन शुरुआत की है। पिछले मैच में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी सभी विभाग में टीम बेहद संतुलित है। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और साई किशोर टीम की मजबूत कड़ी हैं। लखनऊ और गुजरात के बीच अभी तक पांच मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें एलएसजी की टीम सिर्फ एक मैच जीत सकी है और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!