Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
खेल-जगत

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मौजूदा आईपीएल सीजन में पहली बार दिल्ली के इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था, जिसमें मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए स्कोर बोर्ड पर 266 रन लगाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 199 रन बना सकी थी। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। ऐसे में जानते हैं गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में पिच कैसा खेलेगी?

दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। मैदान छोटा होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना भी आसान होता है। वैसे ये पिच धीमा खेलती है। यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। गेंद थोड़ा रुक कर बल्ले पर आती है, लेकिन इस सीजन में अभी तक खेले गए एक मैच में जमकर रन बरसे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

अरुण जेटली स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 86 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 मैच तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में कुल 4 मुकाबले खेले गए है, जिसमें से दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर 162 का बनाया है, वहीं दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर 171 रन बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच लीग का 40वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।  मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!