Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

सरकार की प्राथमिकता में शामिल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हेतु इसी महीने का लक्ष्य तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार तमाम परियोजनाओं के काम में तेजी लाकर जल्द पूरा करा देना चाहती है। इनमें सरकार की प्राथमिकता में शामिल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इसी महीने का लक्ष्य तय है। दावा भी किया गया है कि 31 दिसंबर तक एक्सप्रेसवे की एक साइड यातायात के लिए खोल दी जाएगी, जबकि दोनों साइड इसी वर्ष 30 अप्रैल तक शुरू होंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने मंगलवार को लोकभवन में आयोजित प्रोजेक्ट मानीटरिंग ग्रुप की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए काम को गति दें। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक साइड यातायात के लिए 31 दिसंबर तक खोला जाना है। बाकी काम को तेजी से पूरा किया जाए।

उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी भी एक साइड जून, 2022 तक खोलने का लक्ष्य है। उसी के अनुसार टाइमलाइन बनाकर काम करें। डिफेंस कारिडोर की समीक्षा में उन्होंने लखनऊ नोड में लैंडबैंक बढ़ाने के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित शिलान्यास के लिए सभी तैयारियां समय से पूरा कराने पर जोर दिया।

परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण करते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार किया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की एक साइड 31 दिसंबर तक और दोनों साइड 30 अप्रैल, 2022 तक यातायात के लिए खोल दी जाएंगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का काम भी तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 93 प्रतिशत भूमि उपलब्ध है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टायलेट बनाए जा रहे हैं। साइनेज का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने डिफेंस कारिडोर के सभी नोड पर कंपनियों को आवंटित जमीन और प्रगति का भी ब्योरा रखा। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!