Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

पौड़ी: जिला प्रशासन ने आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की तैयारी बैठक में गहन मंत्रणा की गई। जिलाधिकारी ने  सभी तैयारियां तय समय से पूर्व करने को अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुशील कुमार ने मतदान कार्मिकों की नियुक्ति हेतु डाटा बेस अपडेट करने, परिवहन हेतु सौ छोटे व बड़े वाहनों की व्यवस्था करने, वाहनों के लिए डीजल, पेट्रोल रिजर्व रखने, मत पेटियों की ग्रीसिंग करने, लेखन सामग्री की लिस्ट तैयार करने रूटचार्ट बनाने, संवेनदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने, मतदान कार्मिंकों की रवानगी स्थल चयन करने आदि को लेकर एसडीएम, तहसीलदारों को अभी से मूर्त रुप देने को कहा।

कहा गया कि जनपद में नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका पौड़ी, श्रीनगर, दुगडडा के साथ ही नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक व सतपुली में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, डीडीओ वेदप्रकाश, एसडीएम सदर केएस नेगी, लैंसडौन के एसडीएम कमलेश मेहता, श्रीनगर के एसडीएम माया दत्त जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!