Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
देश

शिवसैनिकों की हत्या के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार

मुंबई । दो शिवसैनिकों की हत्या के आरोप में अहमदनगर से भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में कर्डिले के दामाद और राकांपा विधायक संग्राम जगताप को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कर्डिले पर हत्या की साजिश रचने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फो़ड़ करवाने का आरोप है।

अहमदनगर जनपद में केडगांव स्थानीय निकाय उपचुनाव के परिणाम आने के बाद केडगांव शिवसेना प्रमुख संजय कोटकर और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता वसंत तुभे को शनिवार शाम धारदार हथियारों से हमला करके मार दिया गया था। संजय कोटकर यह चुनाव कांग्रेस के विशाल कोटकर से हार गए थे। इस हत्याकांड के कुछ देर बाद ही संदीप गुंजाल नामक युवक ने हत्या में इस्तेमाल हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। गुंजन ने पुलिस को बताया कि उसने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण दोनों शिवसैनिकों की हत्या की। लेकिन संजय कोटकर के परिवार ने इस हत्याकांड में शिवाजी कर्डिले और संग्राम जगताप की साजिश की आशंका जाहिर की।

जगताप की गिरफ्तारी के बाद उसके करीब 200 कार्यकर्ताओं ने शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 82 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और 27 को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या के मामले में कर्डिले और संग्राम जगताप के अलावा दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह पुलिस थाने पहुंचकर समर्पण करने वाले शिवाजी कर्डिले का कहना है कि इस हत्याकांड में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्हें राजनीतिक रंजिश के कारण फंसाया जा रहा है।

बता दें कि इस हत्याकांड में भाजपा, कांग्रेस और राकांपा तीनों दलों के नेता व कार्यकर्ता आरोपी बनाए जा रहे हैं। क्योंकि वैवाहिक संबंधों के कारण ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और अहमदनगर जिले की राजनीति में इसी कुटुंब का बोलबाला है। एसआईटी का गठन अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि दो शिवसैनिकों की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी में पांच पुलिस अधिकारी होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!