Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

  • दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान ने किया “गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021“ के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। “वीर गोरखा कल्याण समिति” द्वारा एक दिवसीय ‘गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे एवं गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने बताया कि नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायिका निर्मला थापा मगर एक दिवसीय ‘गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2021’ में मुख्य आकर्षण का केंन्द्र रही एवं उन्होंने लोगों का अपनी प्रस्तुति से दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि देहरादून वासियों ने महोत्सव में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आनंद लिया एवं विभिन्न प्रकार के स्टॉलों में गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी में दिवाली के शुभ अवसर पर खरीदारी की।

“वीर गोर्खा कल्याण समिति” के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में “राई संस्था” के द्वारा ‘चंडी डांस’ की प्रस्तुति दी गई एवं “गुरुंग समाज” की ओर से ‘थाली डांस’ की प्रस्तुति दी गई। साथ ही साथ ‘खुखरी डांस’, ‘गढ़वाली’, ‘कुमाऊँनी’, ‘पंजाबी संस्कृति’ के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वहीं हिन्दी गानों पर सोनाली राई एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई। इंडियन आइडल की जाने-माने कलाकार सौरव बाल्मीकि एवं बॉलीवुड गायिका शिकाएना मुखिया ने अपने प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान “वीर गोरखा कल्याण समिति” के अध्यक्ष श्रवन सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम साही, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तामांग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती देवकला दीवान, सचिव देविन साही, मनोज तमांग, बलदेव क्षेत्री, श्रीमती आशु थापा, लोकेश बन, सोनाली क्षेत्री, श्रीमती कर्मिता थापा, झगु राना, ज्योति राना, धन बहादुर क्षेत्री, सोना के.सी. शाही, संरक्षिका सारिका प्रधान एवं मेजर जनरल संजीव खत्री जी.ओ.सी. सब एरिया, उत्तराखंड हेड क्वार्टरहेड उपस्थित रहे। वही मंच का संचालन सचिव देविन साही द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!