Breaking News :
>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
उत्तराखण्ड

जीएमवीएन के स्मार्ट कार्ड से कैशलेस होगी चारधाम यात्रा

देहरादून: गढ़वाल मंडल विकास निगम चारधाम यात्रियों को इस बार कैशलेस सुविधा देगा। इसके लिए स्मार्ट कार्ड से यात्री चारों धाम और प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर निगम के प्रतिष्ठानों की सेवाएं ले सकेंगे। एटीएम न होने से केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए यह कार्ड ज्यादा उपयोगी साबित होगा।

मई के पहले पखवाड़े से इस सुविधा की शुरुआत केदारनाथ धाम से की जा रही है। इसके बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम ने देहरादून की एक कंपनी और नैनीताल बैंक के साथ करार किया है।

चारधाम यात्रा में कैश रखने या एटीएम से कैश निकालने की टेंशन गढ़वाल मंडल विकास निगम ने इस बार दूर कर दी है। इसके लिए निगम ने शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स और मेट्रो में उपयोग होने वाले स्मार्ट कार्ड की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

इस कार्ड की सुविधा गढ़वाल मंडल विकास निगम के मार्फत आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को हरिद्वार से लेकर चारों धाम के रूटों पर मिलेगी। इसके लिए निगम प्रमुख जगहों पर करीब 50 से ज्यादा काउंटर लगाएगा। इसके अलावा निगम के सभी बंगलों, टीआरएच आदि में भी इसकी सुविधा रहेगी।

खासकर केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान एटीएम का अभाव और बारिश में नोट गीले होने की समस्या इस कार्ड से दूर हो जाएगी। कैशलेस ट्रांजेक्शन के मार्फत पर्यटक निगम के बंगलों, रेस्टोरेंट, आउटलेट आदि में खरीददारी भी कर सकेंगे।

ऐसे मिलेगा स्मार्ट कार्ड 

निगम ने प्रमुख बंगलों और काउंटर पर स्मार्ट कार्ड देने की योजना बनाई है। निर्धारित रकम जमा करने के बाद उतनी रकम का कार्ड दिया जाएगा। यह कार्ड ऑफलाइन मशीन पर भी काम करेगा। यात्रा के बाद इस कार्ड को यात्री निगम के काउंटर पर जमा कर सकेंगे। इस दौरान शेष रकम भी मिल जाएगी।

दून की कंपनी से किया करार 

जीएमवीएन के एमडी ज्योति नीरज खैरवाल के मुताबिक दून की एक कंपनी के साथ स्मार्ट कार्ड के लिए करार हो गया है। मई के पहले पखवाड़े से योजना केदारनाथ रूट पर ट्रायल के रूप में ली जा रही है। योजना सफल होने पर इसे चारों धाम में इसी साल लागू किया जाएगा। इस कार्ड को सिर्फ निगम की सेवाओं में उपयोग किया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!