Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘गणपत’ का ट्रेलर हुआ जारी, जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023, मुंबई। टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म के साथ टाइगर और कृति सैनन की जोड़ी भी दूसरी बार पर्दे पर वापसी करने जा रही है, जिसको लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब दमदार ट्रेलर भी जारी हो गया है, जिसमें दोनों सितारों का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है।

गणपत के ट्रेलर में टाइगर और कृति एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं तो दोनों के बीच रोमांस भी दिखाया गया है। ये एक ऐसा योद्धा की कहानी है, जो अमर है। इसे अमीर और गरीब के बीच की दीवार को गिराना है।फिल्म में टाइगर गुड्डू के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं कृति को नानचाकू (एक तरह का हथियार) में माहिर दिखाया गया है।अमिताभ बच्चन भी ट्रेलर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

फिल्म गणपत पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।इसी दिन दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और मीजान जाफरी की फिल्म यारियां 2 भी रिलीज होने वाली हैं।ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर 20 अक्टूबर को इन दोनों फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

टाइगर और कृति ने 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।सब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और तभी से प्रशंसकों को उनके फिर से साथ आने का इंतजार था।अब कृति और टाइगर पैन इंडिया फिल्म गणपत के जरिए 9 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी करने जा रहे हैं, जो 2 भागों में रिलीज होगी।

फिल्म गणपत के बाद टाइगर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं, जो 22 दिसंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। इसके अलावा टाइगर की झोली में फिल्म बागी 4 और रैम्बो भी है।कृति अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही पहली फिल्म दो पत्ती में काजोल के साथ नजर आएंगी। वह शाहिद कपूर के साथ भी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हैं, जो 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।

फिल्म गणपत के बाद कई सारी एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें सबसे पहले दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 आएगी। इसके बाद प्रभास की फिल्म सालार, रणबीर कपूर की एनिमल और सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!