Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ और गंगोत्री से शुरू हुई गंगा समग्र यात्रा

गोपेश्वर, चमोली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गंगा की निर्मलता, अविरलता और शीतलता को बनाए रखने के लिए गंगोत्री और बदरीनाथ से गंगा समग्र जनजागरण यात्रा निकली। इस मौके पर लोगों को गंगा की निर्मलता के लिए जागरूक किया गया।

उत्तरकाशी में स्वयं सेवकों ने गंगोत्री से कलश में गंगाजल भरकर यात्रा निकाली। यात्रा लंका, भैरवघाटी, धराली, हर्षिल होते हुए भटवाड़ी पहुंची। इसके बाद यात्रा भटवाड़ी मुख्यबाजार पहुंची।

गंगोत्री मंदिर के पूर्व सचिव हरीश सेमवाल ने बताया कि उनकी गंगा समग्र जन जागरण यात्रा दो चरणों में आयोजित की गई है। एक चरण गंगोत्री से हरिद्वार और दूसरा चरण बदरीनाथ से हरिद्वार है। गंगोत्री- हरिद्वार यात्रा का संचालन वह स्वयं कर रहे हैं।

29 मार्च को जनजागरण यात्रा चिन्यालीसौड़ के लिए प्रस्थान करेगी। 30 मार्च को जनजागरण यात्रा नई टिहरी के लिए प्रस्थान करेगी। 31 मार्च को देवप्रयाग में बदरीनाथ और गंगोत्री दोनों यात्राओं का समागम होगा। उसके बाद यात्रा ऋषिकेश होते हुए दो अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेगी। वहां पर विधिविधान से यात्रा का समापन होगा।

श्रीबदरीनाथ धाम में गंगा समग्र इकाई ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी के नेतृत्व में कलश में गंगा का जल भरकर यात्रा का शुभारंभ किया। विष्णुप्रयाग के अलावा अन्य स्थानों पर भी गंगा की स्वच्छता को लेकर आम लोगों को जागरूक किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गंगा समग्र इकाई के बैनर तले गंगा की स्वच्छता को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

गंगा समग्र इकाई के जिला संयोजक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि बदरीनाथ धाम से शुरू हुई यह यात्रा पंचप्रयागों को होते हुए हरिद्वार तक जाएगी। इस दौरान जगह जगह लोगों को गंगा की निर्मलता, अविरलता व स्वच्छता को लेकर जागरुक किया जाएगा। यात्रा में शामिल लोग गंगा तटों पर सफाई भी करेंगे।

यात्रा के जोशीमठ पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान भी यात्रा में शामिल सदस्यों ने गंगा की स्वच्छता को लेकर आम लोगों को जागरूक किया।

यात्रा में जगमोहन सिंह चौहान, हरीश डंगवाल, आदित्य गौतम, चंद्रशेखर नौटियाल, विनोद नेगी, संजय ङ्क्षसह चौहान, आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!