Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्डदेहरादून

यूसर्क द्वारा किया गया “चतुर्थ विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2025’’ का आयोजन

ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में अनेकों विषम परिस्थितियाँ एवं कठिन चुनौतियाँ हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 मार्च 2025, देहरादून। उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), देहरादून द्वारा आज, 19 मार्च 2025 को ‘‘चतुर्थ विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान-2025’’ का आयोजन सी.आई.एम.एस. संस्थान, कुआँवाला देहरादून में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में यूसर्क की निदेशक प्रो० (डॉ०) अनीता रावत द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यूसर्क द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में विज्ञान के अनुप्रयोगों से समाज में विशिष्ट अनुकरणीय कार्य करने वाली सुदूर ग्रामीण महिलाओं को चिन्हित कर एवं उनकी स्थिति को सुदृढ़, रोजगारपरक बनाने एवं शिक्षित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से विगत चार वर्षों से प्रगतिशील महिला उद्यमियों को विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है जिनके द्वारा राज्य में सफल अनुप्रयोगों के द्वारा उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये गये है जो कि अन्य महिलाओं के लिये भी प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त श्रीमती नमामी बसंल, आई.ए.एस. नगर निगम, देहरादून द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि हमको अपने आस-पास की बालिकाओं, महिलाओं को मार्गदर्शन, दिशा देने तथा उनके करियर व आजीविका के लिये सतत् प्रयास करने होंगे ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं को उनके अधिकार, घरेलू हिंसा एवं उनके विरूद्ध होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिये व्यापक जागरूकता के लिये मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर जगमोहन सिंह राणा ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊँ के समृद्ध दूरस्थ इलाकों के उदाहरण देते हुए समझाया कि किस तरीके से इन इलाकों में महिलाओं के सामूहिक योगदान द्वारा पलायन को रोकने में मदद मिली है और इसी मॉडल को उन्होंने पूरे उत्तराखंड में लागू करने की बात कही l उत्तराखंड का विकास तभी हो सकता है जब सामूहिक रूप से महिलाओं का विकास होगा तथा साथ ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न अनुभवों को विद्यार्थियों के मध्य साझा किया l

कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् श्रीमती रंजना रावत ने कहा कि राज्य के विकास में पर्वतीय महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें महिलाओं के अधिकार एवं राज्य की ग्रामीण महिलाओं के सर्वागींण विकास हेतु मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। यूसर्क द्वारा आयोजित प्रयोगधर्मी सम्मान निश्चित रूप से ग्रामीण महिलाओं के उत्थान में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सी.आई.एम.एस., देहरादून के एडवोकेट ललित जोशी ने अपने सम्बोधन में उपस्थिति प्रतिभागियों से कहा कि ग्रामीण क्षत्रों में महिला उद्यमियों के लिये परिस्थितियाँ अभी भी अपेक्षानुकुल नहीं हैं। ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में अनेकों विषम परिस्थितियाँ एवं कठिन चुनौतियाँ हैं। हमें सफल महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुये यूसर्क की वैज्ञानिक डॉ० ओम प्रकाश नौटियाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराया।

यूसर्क की वैज्ञानिक डॉ० मन्जू सुन्दरियाल ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के 9 जिलों से कुल 16 ग्रामीण उद्यमी महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है, जिनके सफल अनुप्रयोगों को अन्य जिलों में भी दोहराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उक्त कार्यक्रम में विज्ञान के सहयोग से समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाली 9 महिलाओं को तृतीय ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’ एवं 7 चतुर्थ ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’ को प्रदान किया गया, जिसके अन्तर्गत कुल 16 महिलाओं को पुरस्कार स्वरूप रूपये 5000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा यूसर्क के तृतीय एवं चतुर्थ महिला प्रयोगधर्मी सम्मान से सम्मानित 16 महिलाओं की सूची नीचे दी गयी है।

तृतीय महिला प्रयोगधर्मी :

चतुर्थ महिला प्रयोगधर्मी :

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ० ओम प्रकाश नौटियाल, डॉ० राजेन्द्र सिंह राणा, ई० उमेश चन्द्र जोशी, ई० ओमप्रकाश, ई० राजदीप जंग द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। सहित लगभग 300 से अधिक लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!