Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्ड

दून स्कूल के चार छात्रों ने फतह किया बाली पास

देहरादून : दून स्कूल के चार छात्रों ने अप्रैल के पहले सप्ताह में यमुनोत्री का बाली पास फतह किया। छात्रों को यह यात्रा पूरी करने में एक सप्ताह लगे। दून स्कूल के पूर्व छात्र और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जीलिंग के पहले प्रधानाचार्य रहे मेजर नरेंद्रधर जयाल की 60वीं पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया गया था।

कक्षा 12वीं के छात्र स्टेंजिन नमग्याल, समरवीर सिंह मुंडी, शिवेंद्र प्रताप सिंह और रणविजय सिंह ने कुशलपूर्वक बाली पास फतह किया। दून स्कूल के निदेशक पब्लिक रिलेशंस पीयूष मालवीय ने बताया कि 4950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाली पास हरकी दून वैली से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में छात्रों ने बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी और आठ अप्रैल को छात्र वापस लौट आया थे। पीयूष के अनुसार बाली पास में इन दिनों बर्फीली हवाएं, तूफान और बारिश का जोर रहता है, जिस कारण इस ट्रैक पर चढ़ाई करना कठिन माना जाता है। लेकिन, स्कूली छात्रों ने बेहद कम समय में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद चोटी फतह की।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दून स्कूल के कई छात्र बांदरपूंछ पर्वत पर चढ़ाई कर चुके हैं। मेजर जयाल को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से ही यह टूर किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!