Breaking News :
>>जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान>>देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे>>‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग>>‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन>>लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी>>हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार>>श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी >>‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज>>मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत>>सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत>>पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और मशीनें बरामद>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, डोईवाला में 5 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण>>राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में पूर्व नौसैनिकों के लिए आयोजित किया गया पहला ‘समन्वय’ कार्यक्रम>>‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘>>पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देहरादून में पहली बार 24 घंटे में जाँच का आंकड़ा तीन हजार के पार

3176 जांच में कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बात को समझ लिया कि जाँच बढ़ाकर ही कोरोना संक्रमण के मामलों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सकता है। यही वजह है कि ओमिक्रोन की दस्तक के बाद दून में पहली बार 24 घंटे में जाँच का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा। इससे 192 नए मामले भी पकड़ में आ गए।

ओमिक्रोन की दस्तक के बाद पहली बार दून में 3176 जांच की गई। अधिक जांच का ही परिणाम रहा कि 192 मामले न सिर्फ पकड़ में आए, बल्कि संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट भी कर दिया गया है। यदि जांच की रफ्तार धीमी रहती तो तमाम कोरोना संक्रमित बाहर घूमकर वायरस का प्रसार करते रहते।

दून में बढ़ती संक्रमण दर

तिथि नए मामले संक्रमण दर

04 जनवरी 192 6.04

03 जनवरी 71 5.15

02 जनवरी 77 4.62

01 जनवरी 85 3.92

31 दिसंबर 48 2.81

30 दिसंबर 25 1.37

29 दिसंबर 21 0.98

दून में कोरोना का संक्रमण किस कदर बढ़ रहा है, इसका अंदाजा संक्रमण दर से लगाया जा सकता है। बीते 7 दिन का आकलन करने पर पता चलता है कि यहां संक्रमण दर रोजाना करीब एक प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। सात दिन पहले 29 दिसंबर को दून में कोरोना के 21 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत थी। मंगलवार, 4 जनवरी को संक्रमण दर 6 प्रतिशत के पार पहुँच गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!