Breaking News :
>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग
उत्तराखण्ड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी फ्लाइट

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को मिली हरी झंडी

विमान कंपनी इंडिगो छह फरवरी से भरेगी उड़ान 

फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन की जाएगी संचालित

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब एक फ्लाइट एक साथ तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी। इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा। भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी मिल गई है। विमान कंपनी इंडिगो इस फ्लाइट को आगामी छह फरवरी से शुरू करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है। विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने और यहां से श्रीनगर के यात्रियों को बिठाने के बाद यह विमान सुबह 9:45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। श्रीनगर से देहरादून और भुवनेश्वर के यात्रियों को लेकर यह विमान वापस दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचेगा।

देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर दोपहर 1:20 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी। देहरादून से भुवनेश्वर का सफर दो घंटे और देहरादून से श्रीनगर का समय इस उड़ान से एक घंटा पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका होगा जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू किया जा रहा है। भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सप्ताह के सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए छह फरवरी को टिकट 4,999 रुपये और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 रुपये है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!