Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण पर मचा हंगामा, बहिष्कार की धमकी

मुंबई। कई बार तो राष्टीय फिल्म पुरस्कारों के चयन को लेकर सवाल उठाये जाते रहे हैं लेकिन इस बार अवॉर्डस के वितरण को लेकर ही फिल्मी कलाकारों ने नाराज़गी वक्त कर दी है। ख़बर है कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के लिए घोषित किये गए करीब 60 लोगों ने पुरस्कार समारोह का बहिष्कार करना का फैसला किया है।

आज गुरूवार शाम साढ़े पांच बजे 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिल्ली के विज्ञान भवन में दिए जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका विरोध इस बात को लेकर हुआ है जब उन्हें ये पता चला कि इस बार के सिर्फ 11 अवॉर्डस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे जबकि बाकी का वितरण सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर करेंगे।

इस बारे में कलाकारों ने फिल्म फेस्टिवल के निदेशक, राष्ट्रपति कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रायल को एक लेटर लिखा है कि इस बात से वो बहुत ही निराश हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि उन्हें सिर्फ एक दिन पहले इस बात का पता चला कि राष्ट्रपति सभी पुरस्कार नहीं देंगे। लेटर में कहा गया है कि उन्हें लगता है कि उनके साथ विश्वासघात किया जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि 65 वर्षों से चली आ रही परंपरा को एक ही झटके में बदल दिया गया। हम कलाकार और फिल्म मेकर्स अपने सपनों को पूरा करने के लिए सब कुछ झोंक देते हैं और उसके लिए हमें जो सराहना मिलती है वो आसानी से नहीं मिलती। इसके बारे में सूचना प्रसारण मंत्री से भी बात की गई लेकिन जब हमारी बात सुनी ही नहीं जा रही है तो समारोह में न शामिल होने का फैसला करने के अलावा कोई चारा ही नहीं है।

बता दें कि 65वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 13 अप्रैल को हुई थी और इस बार विनोद खन्ना और श्रीदेवी को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जा रहा है। बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी के साथ वहां पहले से ही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!