Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
ताज़ा खबरेंदेश

करौली में बहुसंख्‍यकों का पलायन जारी, घरों व दुकानों के बाहर लगाए “सम्पति बिकाऊ है” के बोर्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2022, बुधवार, लखनऊ। राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर (2 अप्रैल) को हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर हुए पथराव के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच मुस्लिम बहुल इलाकों से बहुसंख्यक अपने घर और दुकान बेचकर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं। दो घरों व कुछ दुकानों पर तो एक वर्ग विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया है। बहुसंख्यकों ने घरों और दुकानों के बाहर “सम्पति बिकाऊ”के बोर्ड लगा दिए।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में लोग अपना घर और दुकान छोड़कर या तो करौली में ही दूसरी जगह रहने लगे हैं या फिर ताला लगाकर दूसरी शहर में चले गए हैं। इन लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पलायन करने वालों में जाटव,खटीक,धोबी और कुमावत समाज के लोग शामिल हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को करौली पहुंची । यहां उन्होंने उपद्रव प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ ही पीड़ितों से मुलाकात की ।

वसुंधरा ने उजड़े हुए घर और दुकानों का जायजा लिया । उन्होंने जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की नसीहत दी । उन्होंने अधिकारियों से कहा,समय एक जैसा नहीं रहता ।वसुंधरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा,अशोक गहलोत सरकार हिंदू त्योहारों पर पाबन्दी लगा रही है। करौली की घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है।

बाइक रैली पर षडयंत्र पूर्वक पथराव किया गया । पुलिस ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है,जबकि असली दोषी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस दौरान वसुंधरा के साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह और करौली-धौलपुर के सांसद मनोज राजोरिया भी थे। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया बुधवार को करौली जाएंगे ।

उपद्रव से पहले मुस्लिम समाज के दुकानदारों ने पहले ही दुकानें बन्द कर दी थी । इसके बाद बहुसंख्यकों की दुकानों को निशाना बनाया गया। इससे साफ जाहिर है कि उपद्रव सोची-समझी साजिश साजिश का हिस्सा है। मुख्य बाजार के व्यापारी चन्द्रशेखर गर्ग ने बताया कि हिन्दू उपद्रव के बाद से हमने दुकानें नहीं खोली । अब बेचना चाहते हैं,लेकिन कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। रमेश ने कहा,मेरी दो दुकानें थी जो जलकर खाक हो गई। अब घर चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री भी मुस्लिम बहुल इलाकों में वितरित की गई। हेमन्त अग्रवाल ने कहा कि उपद्रवियों ने मेरी दुकान से 20 लाख का सामान लूट लिया । पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही है। उपद्रव में घायल हुए अमित शर्मा की मां ने बताया कि घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। वसुंधरा ने अमित शर्मा की मां से मुलाकात की।

राज्य सरकार में पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने पलायन की बात को गलत बताते हुए कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा,बहुसंख्यकों का पलायन नहीं हुआ है। वहीं भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने 195 ऐसे लोगों की सूची प्रशासन को सौंपी है,जिन्होंने अब तक पलायन किया है। उधर उपद्रव के दसवें दिन मंगलवार को कफ्र्यू में सुबह नो से शाम छह बजे तक की राहत दी गई । मीणा ने कहा कि उनकी सूची सही है। सांसद राजोरिया ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हिंदुओं को निशाना बनाया गया था ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!