Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँहरिद्वार

“एक साल नई मिसाल’’ : ‘जनसेवा थीम’ पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का विधायक हरिद्वार मदन कौशिक ने किया शुभारम्भ

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामना दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2023, बुधवार, हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरिद्वार मदन कौशिक ने मंगलवार, 28 मार्च 2023 को ऋषिकुल मैदान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “#एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के 70 विधान सभाओं में एक साथ जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम जन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवाओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे उच्च शिक्षा का क्षेत्र हो, पर्यटन हो, महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने का मामला हो, अवस्थापना सुविधायें हों, हर घर नल से जल योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराने की योजना हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, प्रदेश ने हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरिद्वार मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनका इस प्रदेश के प्रति विशेष लगाव व प्यार है, जिसकी झलक उनके द्वारा लिये गये निर्णयों में साफ प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखण्ड में हो रहा है, जो हमारे लिये गौरव की बात है। मा० प्रधान मंत्री ने केदारनाथ में कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। हमारी सरकार इसी दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड देश के बड़े राज्यों की तुलना में हर क्षेत्र में आगे खड़ा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी एवं एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के द्वारा जो-जो सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।

ऋषिकुल मैदान परिसर पहुँचने पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक आदि का पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

हरिद्वार विधायक ने ऋषिकुल मैदान परिसर में विभिन्न विभागों-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, रेशम, समाज कल्याण विभाग,उद्योग, उद्यान, पशुपालन, गन्ना विकास, स्वास्थ्य शिविर, विद्युत समाधान शिविर आदि स्टॉलों का भ्रमण किया तथा स्टॉलों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये उत्पादों के सम्बन्ध में भी गहरी दिलचस्पी दिखाते हुये विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर डॉ० विशाल गर्ग, सर्वश्री अनिरूद्ध भाटी, सुभाष चन्द्र, अनिल मिश्रा, सुश्री कामिनी सडाना, अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल, राधेकृष्ण, निशा, राजेन्द्र कटारिया सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!