Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के सुअवसर पर कन्याओं का पाँव पखारकर करेंगे नवमी-पूजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2023, गुरुवार, गोरखपुर। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर आज मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत नवमी पूजन का अनुष्ठान अपने हाथों से संपन्न करेंगे। नवमी पूजन के शुरुआत सुबह माँ भवगती के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना के साथ करेंगे। उसके बाद कन्या पूजन का पारंपरिक अनुष्ठान होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पहले थार में पाँव पखारेंगें और विधि-विधान से उनकी पूजा करेंगे। पूजा के क्रम में ही मुख्यमंत्री कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी कराएंगे। भोजन कराने के बाद व कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी देंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर माँ दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों के मंगल के लिए माँ से की प्रार्थना

नवरात्र की नवमी आराधना के लिए मुख्यमंत्री बुधवार की शाम लखनऊ से गोरखपुर लौटे और नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने यह अनुष्ठान पूर्ण किया और मां से प्रदेशवासियों के लिए मंगल की प्रार्थना की। पूजा व हवन मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में संस्कृत विद्यालय के 11 आचार्यों ने संपन्न कराई, जिसमें डॉ० रोहित मिश्र, डॉ० रंगनाथ त्रिपाठी, डॉ० प्रांगेश कुमार मिश्र, डॉ० अरविंद चतुर्वेदी, नित्यानंद चौबे आदि शामिल रहे। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ, संतोष दास सतुआ बाबा आदि मौजूद रहे।

गोरखनाथ मंदिर में अयोध्या शोध संस्थान और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित होगा श्रीरामजन्मोत्सव कार्यक्रम

गोरखनाथ मंदिर में अयोध्या शोध संस्थान और संस्कृति विभाग की ओर से चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि (रामनवमी) के अवसर पर श्रीरामजन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। ‘भय प्रकट कृपाला’ नाम से मनाए जाने वाले इस जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन दिन में 12 बजे होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौजूद रहने की संभावना है। जन्मोत्सव कार्यक्रम के क्रम में ही श्रीराम रूप सज्जा का आयोजन होगा, जिसमें बच्चों को प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया है। बेहतर रूप वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। मंदिर के मुक्ताकाशी मंच पर शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!